{"_id":"692767b01e2eee2aab0be5d6","slug":"lakhs-stolen-from-businessmans-locked-house-lucknow-news-c-13-knp1050-1489146-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कारोबारी के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कारोबारी के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
Thu, 27 Nov 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव की प्रभातपुरम कॉलोनी में दाल कारोबारी पिंटू कश्यप के बंद घर पर 24 नवंबर की रात चोरों ने धावा बोलकर डेढ़ लाख की नकदी और करीब पांच लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार अपने बीमार पिता को देखने सीतापुर स्थित गांव गया हुआ था। 25 नवंबर की सुबह कॉलोनी के लोगों ने पिंटू कश्यप को घर में चोरी की सूचना दी। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखकर लोगों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
पिंटू कश्यप, पत्नी कुसुमा व भाई तेजपाल के साथ प्रभातपुरम में रहते हैं। पिंटू ने बताया कि घर के पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गए तो छह चोर घर के बाहर मंडराते दिखे। इनमें पांच के चेहरे ढके हुए थे, जबकि एक युवक का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था। फुटेज में दो बदमाश घर में घुसते व निकलते हुए दिखाई दिए। थोड़ी देर बाद बिना नकाब वाला युवक कॉलोनी में टहलता नजर आया तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान कृष्णानगर निवासी कृष्णा के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से 31 हजार रुपये बरामद हुए, जो उसे चोरी की रकम के बंटवारे में मिले थे। कृष्णा ने चोरी में शामिल अपने साथी प्रिंस, शिवा साहू, सचिन, महेश व सलाम के नाम भी बताए हैं। कॉलोनीवासियों ने आरोपी को मड़ियांव पुलिस के हवाले कर दिया।
इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आरोपी कृष्णा से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।
रकम के बंटवारे के लिए हुई थी मारपीट
स्थानीय लोगों के अनुसार चोरी के बाद आरोपियों के बीच कॉलोनी के बाहर रुपये के बंटवारे के लिए विवाद और मारपीट भी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवकों को पकड़ा भी था। उनके पास से एक बैग भी बरामद हुआ है।