फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lakhs extorted from retired army personnel by blackmailing them

Lucknow News: सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी को ब्लैकमेल कर वसूले लाखों

Wed, 22 Jan 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 22 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Lakhs extorted from retired army personnel by blackmailing them
सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी को ब्लैकमेल कर वसूले लाखों
लखनऊ। पीजीआई इलाके के पंचमखेड़ा निवासी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी मनोज कुमार शर्मा से छह लोगों ने अश्लील फोटो के बल पर ब्लैकमेल करते हुए लाखों रुपये ऐंठ लिए। विरोध पर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने कोर्ट की मदद से पीजीआई थाने में सोमवार को केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मनोज के अनुसार सेवाकाल के मित्र प्रकाश सिंह बिष्ट ने उनकी मुलाकात महिला मित्र रोशनी कुमारी से कराई थी। उन लोगों के माध्यम से उन्होंने मां के नाम पर वर्ष 2017 में जमीन ली थी। रजिस्ट्री में रोशनी व उसकी मां आरती गवाह थे। उन्होंने वर्ष 2020 में ग्रॉसरी आइटम की दुकान खोलकर प्रकाश को पार्टनर बनाया था। वे लोग खरीदारी के लिए कार से सूरत व लुधियाना गए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि लौटते वक्त उज्जैन में प्रकाश व रोशनी ने उन्हें कुछ नशीला पदार्थ खिलाया। बेहोशी की हालत में रोशनी संग कई आपत्तिजनक फोटो ले लीं। इसके बल पर लाखों रुपये वसूलने के साथ ही रजिस्ट्री की रकम और ग्रॉसरी बाजार के रुपये भी हड़प लिए। वर्ष 2022 में उनको पता चला कि आरोपियों ने मृत महिला फूलमती की जमीन की फर्जी ढंग से रजिस्ट्री कराई गई थी। रजिस्ट्री करने वाली महिला रोशनी की नानी है। फूलमती की अप्रैल 2010 में कमांड अस्पताल में मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में बंदकर पीटा और धमकाया
आरोप है कि फर्जीवाड़े का विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें कमरे में बंदकर पीटा और धमकाया। आरोप है कि रोशनी अभी भी 10 लाख की मांग कर रही है। सोमवार को उन्होंने कोर्ट की मदद से पीजीआई थाने में नीलमथा के पटेलनगर निवासी प्रकाश सिंह बिष्ट, आरती, उनकी बेटी रोशनी कुमारी, बेटा मनीष कुमार निवासी तोपखाना, राजाजीपुरम के अमित कुमार शर्मा व आलमबाग के पवनपुरी निवासी यश बाजपेई के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed