{"_id":"5c6a81ddbdec22738e36b76a","slug":"lady-reached-police-station-in-injured-condition-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाथ की नस काटकर थाने पहुंची युवती, पुलिसकर्मियों ने खून बहते हाथों से लिखवाई तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथ की नस काटकर थाने पहुंची युवती, पुलिसकर्मियों ने खून बहते हाथों से लिखवाई तहरीर
Mon, 18 Feb 2019 03:29 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 Feb 2019 03:29 PM IST
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ महिला थाने में रविवार दोपहर को एक युवती अपने हाथ की नस काटकर पहुंच गई। युवती के हाथ से खून टपक रहा था। थाने में तैनात पुलिसकर्मी संवेदनहीनता का परिचय देते हुए उसका इलाज कराने के बजाए पूछताछ करने में जुट गए।
करीब आधे घंटे तक वह थाने में रही। पुलिस ने तहरीर लिखवाने के बाद उसे सिविल अस्पताल भिजवाया। गुडंबा के कल्याणपुर निवासी एक युवती का आरोप है कि दो साल पहले एक युवक ने उससे निकाह किया था। शादी के बाद दोनों साथ में रहते थे। युवक इलाके में ही एक फर्नीचर की दुकान में काम करता था।
आरोप है कि बुधवार से युवक घर से लापता है। उसका फोन भी बंद है। आरोप है कि युवक ने उसका शोषण किया है। इसके बाद धोखा देकर भाग निकला है। इससे परेशान होकर उसने रविवार को हाथ की नस काट ली और महिला थाने पहुंच गई।
विज्ञापन

कांपते हाथों से लिखी तहरीर
डेमो
युवती के हाथों से लगातार खून बह रहा था। इसके बावजूद किसी भी महिला पुलिस कर्मी ने उसे अस्पताल ले जाना जरूरी नहीं समझा। बल्कि हाथ पर कपड़ा बांधकर ठीक से तहरीर लिखने की सलाह दी। युवती ने कांपते हाथों से तहरीर लिखकर पुलिस को दी।
करीब आधा घंटा तक तमाशा चलता रहा। वहीं, सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि अगर किसी भी पुलिसकर्मी ने ऐसा गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाया है तो उसके खिलाफ जांच करवाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
करीब आधा घंटा तक तमाशा चलता रहा। वहीं, सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि अगर किसी भी पुलिसकर्मी ने ऐसा गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाया है तो उसके खिलाफ जांच करवाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।