{"_id":"5d283a398ebc3e6cf035cf24","slug":"lady-alleged-rape-on-father-in-law-in-barabanki","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मूकबधिर की पत्नी ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बोली- कई बार किया गलत काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूकबधिर की पत्नी ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बोली- कई बार किया गलत काम
Fri, 12 Jul 2019 03:55 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 12 Jul 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी में मूक बधिर की पत्नी ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को एसपी से शिकायत की है। सीओ सदर ने पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। पुलिस के मुताबिक फतेहपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपने भाई के साथ बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उसका पति मूक बधिर है। ससुर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर ससुर नहीं माना तो पति से शिकायत की लेकिन उसने कुछ नहीं कहा। तीन मई की रात भी ससुर ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उस दिन महिला का भाई भी घर में था। महिला के शोर मचाने पर उसके भाई व पड़ोसी ने ससुर के चुंगल से उसे छुड़ाया।
विज्ञापन
इसके बाद महिला अपने मायके चली गई। पीड़िता का कहना है कि फतेहपुर कोतवाली में शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। एसपी कार्यालय में पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद सीओ सदर राजेश यादव ने फतेहपुर पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन