फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Labourers stranded in other states will be braught back to Uttar Pradesh.

दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों को वापस लाएगी योगी सरकार, अफसरों को योजना बनाने के दिए निर्देश

Fri, 24 Apr 2020 09:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 24 Apr 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
Labourers stranded in other states will be braught back to Uttar Pradesh.
अफसरों संग बैठक करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दूसरे राज्यों में 14 दिन का क्वारंटीन पूरा कर चुके यूपी के श्रमिकों, कामगारों तथा मजदूरों को चरणबद्ध तरीके से वापस लाया जाएगा। उन्होंने इसकी कार्ययोजना तैयार करने व दूसरे राज्यों में प्रदेश के श्रमिकों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर लॉकडाउन की समीक्षा बैठक में कहा कि दूसरे राज्यों में रह रहे प्रदेश के लोगों की स्क्रीनिंग व टेस्टिंग कराते हुए वहीं की राज्य सरकार को इन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ करनी होगी। प्रदेश की सीमा तक संबंधित राज्य सरकार को लाना होगा। इसके बाद प्रदेश सरकार इन्हें बसों से उनके जिलों में भेजेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे राज्यों से आने वाले लोग जिन जिलों में जाएंगे, वहां 14 दिन क्वारंटीन किया जाएगा। इसके लिए शेल्टर होम, आश्रय स्थलों की व्यवस्था कर कम्युनिटी किचन के प्रबंध किए जाएं ताकि भोजन की व्यवस्था हो सके। 14 दिन क्वारंटीन में रहने के बाद सभी को राशन की किट व एक हजार रुपये भरण-पोषण भत्ता देकर होम क्वारंटीन के लिए घर भेजा जाएगा।


हॉटस्पॉट का यूपी मॉडल लोकप्रिय, कारगर रही संक्रमण रोकने की रणनीति
सीएम ने कहा कि कोरोना प्रभावित क्षेत्रों को हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित कर संक्रमण से बचाव के लिए अपनाई जा रही रणनीति अत्यंत प्रभावी साबित हो रही है। हॉटस्पॉट का यह यूपी मॉडल काफी लोकप्रिय हुआ है। यह सुनिश्चित किया गया है कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में केवल मेडिकल, सैनिटाइजेशन तथा होम डिलीवरी टीम ही जाएं।

हर जिले में कोविड-नॉन कोविड अस्पताल चिह्नित करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मेडिकल इन्फेक्शन को हर हाल में रोका जाना आवश्यक है। उन्होंने अस्पतालों में पीपीई, एन-95 मास्क व सैनिटाइजर की पर्याप्त उपलब्धता कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में कोविड तथा नॉन-कोविड अस्पताल चिह्नित किए जाएं। सुनिश्चित करें कि कोरोना के मरीज कोविड अस्पताल में ही भर्ती किए जाएं। अन्य रोगों के उपचार के लिए मरीज को नॉन-कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाए। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टाफ को संक्रमण से बचाने के लिए प्रशिक्षित किया जाए। चिकित्सालयों में संक्रमण से सुरक्षा के सभी उपाय अपनाते हुए इमरजेंसी सेवाएं शुरू की जाएं।

हॉटस्पॉट में मेडिकल, सैनिटाइजेशन व होम डिलीवरी टीम ही जाएं
सीएम ने कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन के सफल क्रियान्वयन पर जोर दिया। सोशल डिस्टेंसिंग हर हाल में बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में केवल मेडिकल, सैनिटाइजेशन तथा होम डिलीवरी टीम ही जाएं।

उन्होंने कहा कि 20 या उससे अधिक कोरोना पॉजिटिव केस वाले जिलों में वरिष्ठ प्रशासनिक, स्वास्थ्य व पुलिस अधिकारी भेजने का निर्णय लिया गया है। ये अधिकारी जिलों में एक-एक सप्ताह कैंप कर संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने की कार्रवाई अपनी देख-रेख में पूरी कराएंगे।

फिर कहा, बढ़ाई जाए पूल टेस्टिंग

योगी ने फिर पूल टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि एल-1, एल-2 तथा एल-3 चिकित्सालयों में बेड्स की संख्या बढ़ाई जाए। एल-2 चिकित्सालय में प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन तथा हर 10 बेड पर एक वेंटिलेटर उपलब्ध रहना चाहिए। एल-1 चिकित्सालय में प्रत्येक 5 बेड पर एक ऑक्सीजन सिलेंडर सुनिश्चित किया जाए।

जिला स्तर पर प्रशासन, पुलिस तथा मेडिकल की टीम आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें। जिला स्तर पर साफ-सफाई, आवश्यक सामग्री की आपूर्ति, लॉजिस्टिक, संस्थागत क्वारंटीन में रखे गए लोगों के ठहरने व भोजन की जिम्मेदारी अलग-अलग अधिकारियों को सौंपते हुए अच्छी व्यवस्था की जाए।

निजी व सरकारी डॉक्टरों को टेलीमेडिसिन से जोड़ें
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में टेलीमेडिसिन के माध्यम से आम लोगों को सुगमतापूर्वक चिकित्सीय परामर्श दिया जा सकता है। प्रत्येक डीएम व सीएमओ अपने जिले के सरकारी व निजी चिकित्सकों की बैठक कर उनसे इस सुविधा से जुड़ने का आग्रह करें। टेली कंसल्टेंसी प्रदान करने के इच्छुक डॉक्टरों के फोन नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed