{"_id":"644594febcde06097f0ebd64","slug":"labour-died-in-road-accident-lucknow-news-c-13-lko1027-197177-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डंपर की टक्कर से ट्रॉली पलटी, दबकर मजदूर की मौत, दो साथी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डंपर की टक्कर से ट्रॉली पलटी, दबकर मजदूर की मौत, दो साथी जख्मी
Mon, 24 Apr 2023 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
मोहनलालगंज। रेलवे क्राॅसिंग के पास रविवार को डंपर चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली पलट गई और दबकर मजदूर रामलखन उर्फ लखन (45) की मौत हो गई, जबकि मृतक के साथी पप्पू व प्रमोद जख्मी हो गए।
इंस्पेक्टर कुलदीप दूबे के मुताबिक, मृतक रामलखन मूलरूप से रायबरेली के शिवगढ़ का रहने वाला था। मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि रविवार तड़के ट्रैक्टर ट्राॅली में भूसा लादकर गोसाईंगंज में कमरहा गांव जा रहा था।
ट्रैक्टर वीरेंद्र चला रहा था, जबकि पप्पू, प्रमोद और राम लखन मजदूरी के लिए बैठे थे। मोहनलालगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई और तीनों दब गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां राम लखन को मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में पत्नी सावित्री देवी और पांच बच्चे हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली के मालिक हेमंत कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर डंपर चालक की तलाश की जा रही है।