{"_id":"673d09b950ba4a4bb40fa3e4","slug":"kutumb-group-topped-in-dance-uttarakhand-dance-lucknow-news-c-13-1-lko1020-959540-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डांस उत्तराखंड डांस में कुटुंब ग्रुप रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डांस उत्तराखंड डांस में कुटुंब ग्रुप रहा अव्वल
Wed, 20 Nov 2024 03:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड महोत्सव केे समापन पर सम्मानित हुए कलाकार।
लखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद की ओर से आयोजित उत्तराखंड महोत्सव के अंतिम दिन महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले विजेताओं के परिणाम घोषित किए गए। पं. गोविंद वल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन के 10 दिवसीय आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया।
डांस उत्तराखंड डांस प्रतियोगिता की विजेता टीम में प्रथम स्थान पर कुटुंब ग्रुप-रश्मि रावत को मिला। द्वितीय स्थान पर आर्ट्स एंड कल्चरल ग्रुप- हेमा बिष्ट का रहा। तृतीय स्थान उत्तराखंड महापरिषद रंगमंडल-महेन्द्र गैलाकोटी को मिला। पारंपरिक झोड़ा की कुल 23 टीमों में प्रथम विजेता टीम हेमा बिष्ट शिवानी विहार-कल्याणपुर की रही। टीम राधिका बोरा गोमती नगर द्वितीय और टीम सुशीला नेगी वसुंधरापुरम तृतीय रही।
नाचेगा भारत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुर्मांचल नगर की रेनू कांडपाल को मिला। द्वितीय स्थान नृत्य डांस ग्रुप शैलेन्द्र सिंह व सिटी स्कूल ऑफ डांस -दिव्या शुक्ला को तृतीय, नृत्य डांस अकादमी-रीना श्रीवास्तव को चतुर्थ, जुपिटर एकेडमी -सुनीता भटनागर को पांचवां स्थान मिला। उत्तराखंड महोत्सव के समापन अवसर पर अध्यक्ष हरीश चन्द्र पंत, महासचिव भरत सिंह बिष्ट ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं और सांस्कृतिक टीमों को बधाई दी।