{"_id":"5a00850d4f1c1bca678b994f","slug":"kusum-sharma-becomes-mayor-candidate-of-lucknow-from-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने घोषित किया लखनऊ से मेयर प्रत्याशी, पूर्व आईएएस कुसुम शर्मा बनीं उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने घोषित किया लखनऊ से मेयर प्रत्याशी, पूर्व आईएएस कुसुम शर्मा बनीं उम्मीदवार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
कुसुम शर्मा
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस ने लखनऊ से अपना मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी ने पूर्व आईएएस कुसुम शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
वहीं, इसके पहले नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने सभी 110 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची रविवार रात जारी कर दी। इसमें सभी मौजूदा पार्षदों को टिकट दिया गया है। जिन पार्षदों की सीट का आरक्षण बदलकर महिला हो गया था, उनकी पत्नी को और जहां पर महिला के बाद सामान्य हो गया था वहां पति को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस पुराने पार्षदों पर किया भरोसा, कई जगह किए फेरबदल
विज्ञापन
सूची की सबसे खास बात यह है कि इसमें उन पूर्व पार्षदों को भी निराश नहीं किया गया है कि जो पिछली बार आरक्षण बदल जाने से चुनाव नहीं लड़ पाए थे।