फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kunti played cricket with pandav

पांडव संग क्रिकेट खेलती है नए महाभारत की कुंती

Thu, 26 Sep 2013 03:04 AM IST
आशुतोष मिश्र/लखनऊ
आशुतोष मिश्र/लखनऊ Updated Thu, 26 Sep 2013 03:04 AM IST
विज्ञापन
kunti played cricket with pandav

नई महाभारत की कुंती सात किलो की भारी भरकम गहनों जड़ित पोशाक पहनकर शूटिंग के बाद मौका मिलने पर क्रिकेट खेलती है तो कभी बैडमिंटन से हवा में चिड़िया उड़ाने लगती है।

विज्ञापन


इसमें कभी उनके साथ किरदार निभा रहे पांडव साथ देते हैं तो कभी शकुनि। गहनों से शरीर छिलने पर गुस्से में ही सही अपने डायरेक्टर से पति पांडु को जल्दी मारने को कहती है।

विज्ञापन


महाभारत सीरियल में प्रमुख किरदार कुंती का रोल निभा रही चुलबुले अंदाज वाली मेरठ की छोरी शफक नाज यूं तो अगले हफ्ते शुक्रवार को स्क्रीन पर दिखाई देंगी, लेकिन प्रमोशन के सिलसिले में वे बुधवार को शहर में थी। पत्रकारों से हुई बातचीत में शफक ने कई सारे राज शेयर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के कोटा जिले में पैदा हुई और मेरठ में ननिहाल में रही 21 साल की शफक ने बताया कि सरोज खान की डांस एकेडमी से ही उनकी मुंबईया राह खुली। सरोज खान ने उन्हें डांस करता देख मां से कहा और मुंबई में सीरियल के लिए उनका पहला ट्राई शुरू हुआ।

अब तक टीवी सीरियल विदाई, संस्कार भारती, शुभ विवाह में किरदार निभा चुकी शफक ने बताया कि कुंती के किरदार के लिए उन्होंने अभी तक पुरानी महाभारत नहीं देखी है, लेकिन कुंती के बारे में उन्होंने गूगल पर काफी सर्च किया है।

संवादों में संस्कृत के लिए कुछ स्पेशल क्लासेज किए हैं। असल जिंदगी में कुंती कैसी है पूछने पर शफक ने बताया कि इंटर के बाद मेडिकल फील्ड में कॅरिअर बनाना चाहती हूं और सबको अपने चुलबुलेपन से तंग ही करती रहना चाहती हूं।

विधवा होने के बाद मिली राहत
बॉलीवुड में बिना गाडफादर के सक्सेज नहीं मिल सकती है। गाडफादर हो या फिर ढेर सारा रुपया तभी कलाकार लांच हो पाता है। नॉनवेज की शौकीन शफक ने बताया कि लखनऊ उन्हें काफी साफ-सुथरा लगा।

गुजरात-मुंबई के बॉर्डर पर उमर गांव में शूटिंग कर रही शफक ने बताया कि शो के भारी भरकम मैटेल की पोशाकों के चलते अक्सर उन्हें सेट पर ही डॉक्टर की जरूरत पड़ती रहती है, लेकिन अब विधवा होने (पांडु के देहांत) के बाद राहत मिली है।


खुद में अक्सर एक उम्दा स्पोर्ट्स पर्सन पाने वाली शफक इससे पहले पाकिस्तान में एक एडवेंचर्स शो भी कर चुकी हैं। किसी भी तरह के रियलिटी शो और फिल्मों से फिलहाल दूरी रखने वाली कलाकार ने बताया कि वे मेरठ को बहुत मिस करती हैं।

मेरठ और लखनऊ में सीरियल के शूट करने के सवाल पर शफक चहक कर बोलती हैं उन्हें अच्छा लगेगा अगर शूटिंग मेरठ की डिफेंस कॉलोनी में हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed