{"_id":"2e61d5fc114eadea1fe41ccc3ac2d486","slug":"kumar-vishwas-says-amethi-my-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वास का दांव, कहा अमेठी मेरा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वास का दांव, कहा अमेठी मेरा घर
ब्यूरो/अमर उजाला, गौरीगंज
Updated Mon, 20 Jan 2014 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 दिवसीय दौरे के पहले दिन सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास रामनगर स्थित महाकवि मलिक मोहम्मद जायसी की मजार पर पहुंचे।
विज्ञापन
माथा टेकने के बाद लोगों से मुखातिब कुमार ने कहा कि जायसी की परंपरा का होने के नाते अमेठी उनका घर है।
कुमार ने टीकरमाफी स्थित परमहंस आश्रम के दर्शन के बाद कई सभाओं को संबोधित किया।
कवि हूं, इसलिए जायसी परंपरा का
रामनगर स्थित महाकवि जायसी की मजार पर माथा टेकने के बाद आप नेता कुमार विश्वास ने लोगों से कहा कि कवि होने के नाते वे जायसी की परंपरा के हैं। इस जुड़ाव से वे अमेठी को अपना घर मानते हैं। यहां के बाद विश्वास टीकरमाफी स्थित स्वामी परमहंस आश्रम पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने परमहंस की समाधि के दर्शन करने के बाद बाजार में पदयात्रा की। बाजार में रवींद्र सिंह के संयोजकत्व में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
इसके बाद कुमार ने टीकरमाफी के निकट स्थित एक बाग में बच्चों के साथ क्रिकेट खेला और चुनाव जीतने के बाद इस स्थान पर स्टेडियम बनवाने का वायदा किया।
पीड़ित परिवारीजनों से मिले विश्वास
भादर ब्लॉक मुख्यालय से सटे घोरहा गांव पहुंचे कुमार विश्वास दलित जसोला से उसके घर जाकर मिले। जसोला के पति राम खेलावन की कुछ दिन पहले कैंसर से मौत हो गई थी। कुमार ने घोरहा में ही नारायण सिंह के परिवार से मिलकर ढाढ़स बंधाया।
हाल ही में उनके बड़े भाई की मौत हो गई। कुमार ने गांव के राजेंद्र सिंह साईं, स्व. ओरी और कांग्रेस नेता रवींद्र बहादुर सिंह के परिवार से भी मुलाकात कर उनका दर्द साझा किया। ये लोग भी हाल ही में हुई अपने परिवारीजनों की मौत से पीड़ित हैं।