फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kumar Harsh becomes new special secretary of Chief Minister Yogi Adityanath

यूपीः पांच आईएएस व एक पीसीएस अधिकारी का तबादला, कुमार हर्ष मुख्यमंत्री के नए विशेष सचिव बने

Thu, 15 Oct 2020 09:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 15 Oct 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Kumar Harsh becomes new special secretary of Chief Minister Yogi Adityanath
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media

प्रदेश सरकार ने पांच आईएएस व एक वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी का तबादला कर दिया है। 2016 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार हर्ष को विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। मेरठ व अलीगढ़ विकास प्राधिकरण में नए उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन


श्रावस्ती के मुख्य विकास अधिकारी कुमार हर्ष को मुख्यमंत्री का नया विशेष सचिव बनाया गया है। विशेष सचिव मुख्यमंत्री अविनाश कुमार को हरदोई का डीएम बनाए जाने के बाद से एक विशेष सचिव का पद खाली था। हर्ष अविनाश के स्थान पर लाए गए हैं। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी व बरेली में जॉइंट मजिस्ट्रेट ईशान प्रताप सिंह को श्रावस्ती तथा बाराबंकी के जॉइंट मजिस्ट्रेट आनंद वर्धन को मुरादाबाद का सीडीओ बनाया गया है। 
विज्ञापन


2014 बैच के आईएएस अधिकारी व विशेष सचिव सिंचाई प्रेम रंजन सिंह को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण तथा मुरादाबाद के मुख्य विकास अधिकारी मृदुल चौधरी को मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। पीसीएस अधिकारियों में विशेष सचिव चीनी विकास एवं गन्ना उद्योग पवन गंगवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed