{"_id":"66eb290cb0b16b3f6007e0e4","slug":"kshamavani-festival-celebrated-in-digambar-jain-temple-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106801-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया क्षमावाणी पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया क्षमावाणी पर्व
Thu, 19 Sep 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 19 Sep 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। दिगंबर जैन मंदिर कटरा में बुधवार क्षमावाणी पर्व मनाया गया। महेंद्र जैन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधि विधान से जलाभिषेक और पूजन किया।
महेंद्र जैन ने कहा कि दस लक्षण महापर्व का समापन मैत्री दिवस के रूप में आयोजित होता है। जिसे क्षमा पर्व दिवस भी कहा जाता है। यह एक दूसरे को अपने ही समान समझने का पर्व है। क्षमा पर्व सिर्फ जैन समाज को ही नहीं बल्कि अन्य सभी समाज को अहंकार और क्रोध का त्याग करके, धैर्य के रथ पर सवार होकर सादा जीवन जीने, उच्च विचारों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
पुजारी सुनील जैन ने कहा कि जैन सिद्धांत कहता है, जिसके साथ तुमने गलत किया है उससे माफी मांग लो। क्षमा के बारे में भगवान महावीर कहते हैं कि मैं सब जीवों से क्षमा चाहता हूं। जगत के सभी जीवों के प्रति मेरा मैत्रीभाव है। इस दौरान सुरेंद्र कुमार जैन, महेश जैन, मनीष जैन, प्रकाश जैन आदि मौजूद रहे।