फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Krishi Kumbh will be organised in second week of December.

UP News: कृषि कुंभ में किसानों को दी जाएगी नई तकनीक की जानकारी, दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होगा आयोजन

Sat, 14 Oct 2023 05:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 14 Oct 2023 05:45 PM IST
सार

यूपी के कृषि मंत्री ने एक बार फिर राज्य में कृषि कुंभ के आयोजन का एलान किया है। इसमें किसानों को तकनीक के बारे में जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
Krishi Kumbh will be organised in second week of December.
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि वर्ष 2018 में कृषि कुंभ हुआ था। इसके फायदे को देखते हुए दोबारा किया जा रहा है। पिछली बार कई एमओयू साइन हुए थे। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होने वाले कुंभ को ऐतिहासिक और तकनीकी रूप से सशक्त किया जाएगा। तमाम कृषि संगठन हिस्सा लेंगे। अपने-अपने देश की तकनीक बताएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कृषि कुंभ में देश के अन्य राज्यों के कृषि वैज्ञानिक आयेंगे। कुंभ चार दिवसीय होगा। 19 सत्र होंगे, जिसमे वैज्ञानिक तकनीक बताएंगे। अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के भी स्टॉल लगेंगे। कोशिश है कि कुछ 500 संगठन हिस्सा लें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नवरात्र में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नइयो नइयो गीत पर प्रशिक्षु महिला शिक्षकों के साथ जमकर नाचे अधिकारी, लोग मजे लेते रहे, वीडियो वायरल  


इसमें डिजिटल कृषि, उद्यान को बढ़ावा, गन्ना, पशु धन और चारा उत्पादन पर भी चर्चा होगी। प्रोसेसिंग इकाई का भी प्रदर्शन होगा। श्रीअन्न उत्पादन में प्रतिस्पर्धा बढ़ने, जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए किसानों को जागरूक करने, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और किसानों को उद्यमी बनाने को लेकर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed