फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kotwaleshwar Mahadev set out on a city tour

Lucknow News: नगर भ्रमण पर निकले कोतवालेश्वर महादेव

Tue, 29 Jul 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 29 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Kotwaleshwar Mahadev set out on a city tour
चौक स्थित श्री कोतवालेश्वर महादेव की भव्य नगर शोभायात्रा सावन के तीसरे सोमवार को पारंपरिक उल्ला
लखनऊ। चौक स्थित श्री कोतवालेश्वर महादेव की भव्य नगर शोभायात्रा सावन के तीसरे सोमवार को पारंपरिक उल्लास के साथ निकाली गई। चांदी की पालकी में सवार महादेव की झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु नाचते-गाते शोभायात्रा के साथ चले और रास्तेभर फूलों की वर्षा कर शिव का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत शाम चार बजे आरती और ''गॉड ऑफ ऑनर'' के साथ हुई। इसके बाद पालकी में सवार कोतवालेश्वर महादेव नगर भ्रमण पर निकले, जो कोनेश्वर और चरक चौराहा होते हुए मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट, लिल्ली घोड़ी और झांकियां शिवभक्ति में रमी नजर आईं।
विज्ञापन


शिव तांडव और बनारस झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

शिव रूपधारी कलाकारों ने तांडव कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। भस्म लगे तन और दमदार नृत्य ने हर किसी का ध्यान खींचा। पार्वती स्वरूप में महिलाएं और पीले वस्त्रों में सजे श्रद्धालु शोभायात्रा को और भव्यता प्रदान कर रहे थे। ग्यारह फीट ऊंची शिव प्रतिमा और बनारस की झांकी विशेष आकर्षण रहीं। साथ ही मस्ताना झांकी, बग्घियां और ब्रास बैंड ने श्रद्धालुओं को उत्साह से भर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव नाम ही समाधान : जगतगुरु परमहंसाचार्य

कार्यक्रम के समापन पर अयोध्या से पधारे जगतगुरु परमहंसाचार्य ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा, शिव श्रेष्ठ हैं, शिव सुंदर हैं और शिव ही सत्य हैं। उनका नाम जपते ही जीवन के संकट दूर हो जाते हैं। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य उपस्थित रहीं। उनके अलावा नीरज सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह, महंत विशाल गौड़, अजय अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, आनंद रस्तोगी, अजय खन्ना, संदीप अग्रवाल, अंकुर दीक्षित, पंकज अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed