{"_id":"66bf380ea33b83f77d062952","slug":"kolkata-police-summoned-wasim-rizvi-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: कोलकाता पुलिस ने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण को किया तलब, फिल्म रिलीज से पहले दबाव बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: कोलकाता पुलिस ने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण को किया तलब, फिल्म रिलीज से पहले दबाव बनाने का आरोप
Fri, 16 Aug 2024 05:17 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 16 Aug 2024 05:17 PM IST
सार
कोलकाता पुलिस ने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह को मई 2023 में दर्ज किए गए एक मामले में तलब किया है। इस घटनाक्रम को उनकी आने वाली फिल्म से जोड़कर देखा जा रहा है। फिल्म पश्चिम बंगाल से जुड़ी घटनाओं पर आधारित है।
विज्ञापन
वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोलकाता पुलिस ने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण को मई 2023 में दर्ज किए गए मामले में तलब किया है। इस घटनाक्रम को उनकी एक आने वाली फिल्म से जोड़कर देखा जा रहा है जिसका विषय पश्चिम बंगाल से है।
विज्ञापन
रिजवी ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि मेरी आने वाली फिल्म में पश्चिम बंगाल में रोहिंग्या और महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को दिखाया गया जिसके कारण मुझे नोटिस भेजकर दबाव में लेने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी की मौजूदगी में मिलेंगे 70 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर, अंबेडकरनगर और अयोध्या में लगेगा मेला
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पीएम मोदी के भाषण पर मायावती ने याद दिलाया 'अच्छे दिन' वाला नारा, कम्युनल नागरिक संहिता वाले बयान पर उठाए सवाल
रिजवी ने कहा कि मैं सनातन और देश के हित में काम करता हूं और किसी भी दबाव में नहीं आने वाला। कोलकाता पुलिस ने रिजवी को मई 2023 में दर्ज एक मामले के संबंध में, भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और सिनेमा अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत चल रही जांच में तलब किया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन