फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   know the hindu and muslim population in up

जानिए यूपी में हिंदू-सिख कितने घटे, कितने बढ़े मुस्लिम?

Wed, 26 Aug 2015 01:35 PM IST
Updated Wed, 26 Aug 2015 01:35 PM IST
विज्ञापन
know the hindu and muslim population in up

10 साल बाद धार्मिक जनगणना के आंकड़ों से निकली तस्वीर सामने आई है। इन आंकड़ों में यूपी की तस्वीर थोड़ी चौंकाने वाली कही जा सकती है। प्रदेश में हिंदुओं, सिखों, बौद्धों और जैनियों की आबादी विस्तार की रफ्तार पिछले 10 साल में घटी है तो मुस्लिमों व ईसाइयों की बढ़ी है।

विज्ञापन


सूबे में 79.73 प्रतिशत हिंदू, 19.26 फीसदी मुसलमान, 0.17 प्रतिशत ईसाई और 0.32 फीसदी सिख हैं। राष्ट्रीय स्तर पर जारी धार्मिक जनसंख्या के आंकड़ों के हिसाब से पिछले दस साल में हिंदुओं की आबादी में बढ़ोतरी की रफ्तार 0.88 प्रतिशत घटी है।
विज्ञापन


2001 की जनगणना में प्रदेश की कुल आबादी के 80.61 फीसदी हिंदू थे। 2011 की जनगणना के हिसाब से जारी ताजा आंकड़ों में इनकी संख्या 79.73 फीसदी रह गई है। मुस्लिमों की आबादी 0.77 प्रतिशत बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली जनगणना में मुस्लिमों की तादाद 18.49 प्रतिशत थी जो नए आंकड़ों में बढ़कर 19.26 फीसदी हो गई है। इसी तरह ईसाइयों की आबादी भी बढ़ी है।

दस साल पहले जहां ईसाइयों की कुल आबादी कुल जनसंख्या का 0.12 फीसदी थी वह .05 फीसदी बढ़कर अब 0.17 प्रतिशत हो गई है।

मुस्लिम के अलावा यह अकेला दूसरा धर्म है जिसकी आबादी बढ़ी है। इनके अलावा पिछले दस साल में सिखों व बौद्धों की आबादी .08-08 प्रतिशत तथा जैनियों की आबादी में .25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

आजादी के बाद 1951 में हुई पहली जनगणना के मुताबिक देश की कुल आबादी में मुस्लिमों की हिस्सेदारी 9.8 फीसदी जबकि हिंदुओं की हिस्सेदारी 84.1 फीसदी थी। इन 60 सालों में कुल आबादी में मुस्लिमों की हिस्सेदारी लगातार बढ़ी है वहीं हिंदुओं की घटी है।

वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक कुल आबादी में मुस्लिमों की हिस्सेदारी 1951 के मुकाबले करीब 4.5 फीसदी बढ़कर 14.2 फीसदी हो गई है। वर्ष 2001 में यह आंकड़ा 13.8 फीसदी था। इन 60 सालों में हिंदुओं की हिस्सेदारी 4.3 फीसदी घटी है।

मुसलमानों की सबसे ज्यादा आबादी यूपी में

know the hindu and muslim population in up

देश भर में मुसलमानों की आबादी में बढोत्‍तरी दर्ज की गई है। इसमें से सबसे ज्यादा बढ़त यूपी में है। मुसलमानों की कुल आबादी का करीब 50 फीसदी से भी ज्यादा लोग चार राज्यों यूपी, प. बंगाल, बिहार और असम में हैं।

मुसलमानों की सर्वाधिक जनसंख्या उत्तर प्रदेश (3.85 करोड़), उसके बाद पश्चिम बंगाल (2.47 करोड़), तीसरे नंबर पर बिहार (1.76 करोड़) और चौथे नंबर पर असम (1.07 करोड़) में है।

इधर आंकड़ों के मुताबिक, 2001 से 2011 के दौरान हिंदुओं की तरह ही सिखों और बौद्धों की हिस्सेदारी में भी गिरावट दर्ज की गई। जबकि जैन और ईसाई समुदाय की हिस्सेदारी में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया।

2001 से 2011 के दौरान सिखों की हिस्सेदारी फीसदी में 0.2 अंक और बौद्धों की हिस्सेदारी फीसदी में 0.1 अंक की गिरावट दर्ज की गई। वर्ष 1991 से 2001 की अवधि की तुलना में वर्ष 2001 से 2011 के बीच सभी धर्मों की जनसंख्या वृद्धि दर में कमी आई है। हालांकि वृद्धि दर में सबसे कम गिरावट मुसलमानों में देखा गया।

इन जिलों में हिंदू से ज्यादा मुस्लिम

know the hindu and muslim population in up

वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में मुसलमानों और हिंदुओं की आबादी में काफी फर्क है। राज्य के 17 जिलों में 2011 के जनगणना आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ दो जिलों में मुसलमान हिंदुओं से ज्यादा हैं।

मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, सहारनपुर, देवबंद, शामली, बिजनौर और बागपत में हिंदुओं की आबादी मुस्लिमों से ज्यादा है। जबकि रामपुर जिले और अमरोहा जिले में मुस्लिमों की आबादी हिंदुओं से अधिक है।

2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक मेरठ जिले की कुल आबादी 3443689 है। इस जिले में 2183255 हिंदू और 1185643 मुस्लिम हैं। मुरादाबाद जिले की कुल आबादी 4772006 है।

यहां हिंदुओं की आबादी 2488265 है, जबकि मुस्लिमों की 2248392। मुजफ्फरनगर जिले की कुल आबादी 4143512 है। यहां 2382914 हिंदू और 1711453 मुस्लिम हैं।

गाजियाबाद जिले की कुल आबादी 4681645 है। इनमें 3414427 हिंदू और 1186776 मुस्लिम हैं। गौतमबुद्धनगर जिले में 1648115 लोग रहते हैं। इनमें 1394025 हिंदू और 215500 मुस्लिम हैं। बुलंदशहर जिले की आबादी 3499171 है। इनमें हिंदुओं की आबादी 2704140 और मुस्लिमों की आबादी 777407 है।

अलीगढ़ जिले की आबादी 3673889 है। इनमें 2904140 हिंदू हैं और 729283 मुस्लिम। हाथरस की आबादी 551540 है। इनमें 492509 हिंदू हैं और 54506 मुसलमान। मथुरा जिले की कुल आबादी 2547184 है। जबकि हिंदुओं की आबादी 2310776 और मुस्लिमों की आबादी 216933 है। आगरा जिले में 4418797 लोग रहते हैं। इनमें हिंदुओं की संख्या 3922718 और मुस्लिमों की संख्या 411313 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed