फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   know how to happen janta express train incident

जानिए कैसे हुई रायबरेली में ये वीभत्स ट्रेन दुघर्टना

Fri, 20 Mar 2015 06:10 PM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 06:10 PM IST
विज्ञापन
know how to happen janta express train incident

देहरादून से वाराणसी की ओर जा रही जनता एक्सप्रेस रायबरेली के बछरांवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस दुर्घटना में करीब 30 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। सुबह 9 बजे हुई यह घटना बहुत ही अजीबो-गरीब स्थिति में हुई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि देहरादून से वाराणसी जा रही जनता एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी आने की वजह से ब्रेक नहीं लग रहा था। इसकी जानकारी होने पर ड्राइवर ने स्टेशन मैनेजर से कहा कि वह उसकी ट्रेन को दूसरे लाइन पर डाल दे। क्योंकि, उसी लाइन पर एक और ट्रेन के आने की सूचना थी।
विज्ञापन


ब्रेक लगाकर आउटर पर ट्रेन न खड़ा करने की स्थित में दोनों ट्रेनें आमने सामने लड़ जातीं। इसलिए स्टेशन मैनेजर के कहने पर जनता एक्सप्रेस को शंटिंग लाइन पर डाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता एक्सप्रेस का इंजन इस लाइन के डेड एन पर लगे स्टापेज से टकरा कर पलट गया और उसके पीछे लगी दो बोगियां भी पलट गई। ट्रेन की रफ्तार तेज होने की वजह से बोगियां खासी क्षतिग्रस्त हो गईं और उनमें कई लोग फंस गए।

यदि ट्रेन का ड्राइवर इस ट्रेन को उसी ट्रैक में रखता तो निश्चित ही यह दुर्घटना बहुत ही बड़े पैमाने पर होती। तब शायद इस दुर्घटना में सैकड़ों जाने जा सकतीं थीं।

दो बोगिया बुरी तरह से प्रभावित

know how to happen janta express train incident

रायबरेली के बछरावां इलाके में शुक्रवार तेज रफ्तार से आ रही जनता एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतर जाने की वजह से पीछे की दो बोगियां भी पलट गईं। इस दुर्घटना में 30 से अधिक के मरने और तकरीबन 60  के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही राजधानी के आईजी लखनऊ जोन जकी अहमद व डीआईजी रेंज आरपी चतुर्वेदी समेत अन्य अधिकारियों को मौके पर रवाना कर दिया।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था मुकुल गोयल ने जानकारी दी कि इन अधिकारियों के अलावा मौके पर एंबुलेंस, रिस्पास व रेस्क्यू टीम, नेशनल डिसास्टर मैनेजमेंट की टीम व अन्य सांसाधनों को भेजा गया है।

एडीजी ने बताया कि शुरूआत में जो सूचना आई थी, उसके अनुसार आठ मर गए थे और लगभग ५० या इससे अधिकके घायल होने की सूचना थी।
दोपहर तक पुलिस माहिनदेशक मुख्यालय के पास भी यही सूचना थी। इसके बाद अफसरों ने माना कि मरने वालों की संख्या बीस या इससे अधिक है। दोपहर बाद तक क्षतिग्रस्त हुई बोगियों से लोगों को बाहर निकाले जाने के कार्रवाई जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed