{"_id":"6531d455a5abad682b027bb3","slug":"know-how-the-weather-of-up-will-be-between-20th-to-26th-october-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"WEATHER IN UP: 20 से 26 अक्तूबर के बीच क्या गुल खिलाएगा मौसम, विशेषज्ञों ने कर दी भविष्यवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
WEATHER IN UP: 20 से 26 अक्तूबर के बीच क्या गुल खिलाएगा मौसम, विशेषज्ञों ने कर दी भविष्यवाणी
Fri, 20 Oct 2023 06:43 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 20 Oct 2023 06:43 AM IST
सार
WEATHER IN UP: पूरे यूपी में हुई बारिश के बाद गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भविष्यवाणी जारी की है।
विज्ञापन
मौसम में बदलाव अभी जारी हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी के अधिकांश भागों में आगामी सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम तो पूर्वी यूपी के अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य या सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। यह जानकारी उप्र कृषि अनुसंधान परिषद के सचिव पीयूष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को क्रॉप वेदर वॉच ग्रुप की बैठक में दी गई।
विज्ञापन
प्रदेश में 20 से 26 अक्तूबर के बीच मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दक्षिणी-पश्चिमी अर्द्धशुष्क मैदानी और मध्य-पश्चिमी मैदानी कृषि जलवायु अंचलों में न्यूनतम तापमान सामान्य अथवा अधिक रहने जबकि प्रदेश के अन्य कृषि जलवायु अंचलों में सामान्य अथवा कम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
27 अक्तूबर से दो नवंबर के बीच अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य अथवा अधिक रहने की संभावना है। तराई कृषि जलवायु अंचल में न्यूनतम तापमान 13-16 डिग्री सेल्सियस और उत्तर-पूर्वी मैदानी व पूर्वी-मैदानी कृषि जलवायु अंचलों में न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस जबकि प्रदेश के अन्य कृषि जलवायु अंचलों में तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने कहा कि खरीफ फसलों की कटाई के बाद फसल अवशेष न जलाए। इनको लगभग 20 किलो प्रति एकड़ यूरिया की दर से मिट्टी पलटने वाले हल से जुताई कर मिला दें। कृषि विभाग के बीज व कृषि रक्षा केंद्रों से डीकम्पोजर प्राप्त कर फसल अवशेषों को खेत में सड़ाया जा सकता है।