फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   know about writer manohar shyam joshi

'हम लोग' जैसे चर्चित धारावाहिक के राइटर के लेखन क्षेत्र में आने की कथा है बड़ी दिलचस्प, पढ़ें यहां

Sat, 20 Apr 2019 04:48 PM IST
Amulya Rastogi अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 20 Apr 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
know about writer manohar shyam joshi
मनोहर श्याम जोशी
‘बुनियाद’ और ‘हम लोग’ जैसे चर्चित धारावाहिक लिखने वाले साहित्यकार, पत्रकार और फिल्म कहानीकार मनोहर श्याम जोशी के लेखन के क्षेत्र में आने की कथा बड़ी दिलचस्प है। वह लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ रहे थे। उन्होंने डालीगंज में रहने वाले एक वामपंथी बुद्धिजीवी परिवार में अपनी जगह बना ली थी।
विज्ञापन


इस परिवार में विज्ञान संकाय का एकमात्र छात्र होने के नाते वह बुजुर्गों की दाद लेने के लिए विज्ञान के तथ्य और विज्ञान से जुड़े रोचक प्रसंग जमकर सुनाया करते थे। उन दिनों कुमाऊं रेस्तरां में धूनी रमाने वाले एक बड़े व्यवसायी के बेटे, लेकिन कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थक सरदार त्रिलोक सिंह ने एक दिन जोशी के मुंह से एक किस्सा सुनने के बाद कहा, ‘डियर तुम तो कहानी लेखक हो।
विज्ञापन


जैसा बोलते हो वैसा ही लिखते चले जाओ, कहानी बन जाएगी। वरिष्ठ साहित्यकार कृष्णनारायण कक्कड़ भी उन दिनों अपना नाम स्थापित कर चुके थे। उन्होंने चुटकी ली, ‘और तुम्हारे बस का कुछ है भी नहीं। जैसा आलतू-फालतू बोलते हो वैसा ही लिखते चले जाओ।’ जोशी ने त्रिलोक सिंह से कथा लेखन के कुछ और गुर बताने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोशी ने अपने पिता की कार पर लिखी कहानी

know about writer manohar shyam joshi
मनोहर श्याम जोशी
जोशी जी की ही पुस्तक ‘लखनऊ मेरा लखनऊ से पता चलता है, ‘जवाब में त्रिलोक सिंह ने अमेरिकी लेखक विलियम सारोवां का कहानी का संग्रह थमा दिया। उस समय अमेरिका को इंटेलैक्चुल श्रेणी में नहीं रखा जाता था। अमेरिकी साहित्यकार दोयम दर्जे के समझे जाते थे।

जोशी जी ने उस संग्रह को पढ़ा। उन्हें और कुछ तो समझ में आया नहीं सो उन्होंने अपने पिता की नीली आस्टिन कार पर एक कहानी लिख मारी। सरदार त्रिलोक सिंह को यह कहानी काफी पसंद आई, लेकिन छप कहीं नहीं पाई।’ पर, जोशी जी के कहानी लिखने की शुरुआत इसी से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed