फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Know about Congress MLA Aditi Singh.

Who Is Aditi Singh: भाजपा की लहर के बावजूद 2017 में 90 हजार वोटों जीतीं थीं, बाहुबली अखिलेश सिंह की बेटी हैं अदिति सिंह

Wed, 24 Nov 2021 07:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 24 Nov 2021 07:38 PM IST
सार

अदिति सिंह बाहुबली विधायक अखिलेश सिंह की बेटी हैं। उन्होंने 2017 के विधान सभा चुनाव में 90 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
Know about Congress MLA Aditi Singh.
भाजपा में शामिल हुईं अदिति सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली की सदर विधानसभा सीट से विधायक अदिति सिंह बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। हालांकि, उनका यह फैसला अप्रत्याशित नहीं है। वह पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा नेतृत्व की प्रशंसा और कांग्रेस नेतृत्व की कड़ी आलोचना करती रही हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने नोटिस भी जारी किया था पर इसका उन पर कोई असर नहीं पड़ा। अदिति पूर्व बाहुबली विधायक अखिलेश सिंह की बेटी हैं और जिले में उनका रसूख है।

विज्ञापन


2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और करीब 90 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी। उन्हें एक लाख 28 हजार 319 मत मिले थे।
विज्ञापन


अदिति ने यूएसए की ड्यूक यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी है। उनके पिता अखिलेश सिंह भी कांग्रेस के लिए सिरदर्द रहे हैं। लेकिन बेटी ने सियासी पारी रायबरेली की सदर सीट से कांग्रेस के साथ शुरू की। अदिति को कांग्रेस में लाने में प्रियंका गांधी का बड़ा योगदान बताया जाता है। पूर्व में अदिति प्रियंका की प्रशंसक व उनके प्रभावित रही हैं। बीते चुनाव में उन्होंने कहा था कि प्रियंका बहुत ही सशक्त महिला हैं। मैं उनकी गाइडेंस में राजनीति में आना चाहती थी इसीलिए कांग्रेस से चुनावी पारी शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी लाइन के विपरीत जाकर 370 हटाने का किया था समर्थन

कांग्रेस पार्टी ने भले ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध किया हो लेकिन अदिति सिंह ने मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। इससे जम्मू-कश्मीर के लोग मुख्यधारा से जुड़ जाएंगे। एक विधायक की हैसियत से मैं इस फैसले का स्वागत करती हूं।

कृषि कानूनों को वापस लेने पर प्रियंका गांधी पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि कानून वापस लेने पर उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा था। अदिति ने कहा कि जब बिल लाए गए तो प्रियंका गांधी को दिक्कत हुई। अब कानून (कृषि कानून) निरस्त होने के एलान के बाद भी उन्हें दिक्कत है। आखिर वह चाहती क्या हैं, उनको स्पष्ट बताना चाहिए। अदिति ने कहा कि प्रियंका इस मामले का सिर्फ राजनीतिकरण कर रही हैं। इसकी वजह ये है कि अब उनके पास मुद्दे नहीं बचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed