{"_id":"6ab2ef31e7d3d2ba750c47f8","slug":"knife-attack-due-to-enmity-fir-against-four-lucknow-news-c-13-lko1096-1931688-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रंजिश में चाकू से हमला, चार पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रंजिश में चाकू से हमला, चार पर एफआईआर
Wed, 23 Sep 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
घायल शिवांशु पटेल।
नगराम। अचलीखेड़ा गांव में सोमवार रात शिवांशु पटेल पर रंजिश में चाकू से हमला हुआ। उनकी पीठ पर चोट लगी है। शिवांशु ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
शिवांशु के अनुसार, सोमवार रात करीब नौ बजे वह गांव में पराग डेयरी के पास कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी प्रशांत, अनुराग, अतुल और आदर्श वहां पहुंचे और रंजिश को लेकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर एक आरोपी ने उन पर चाकू से वार कर दिया। हमले में उनकी पीठ पर दो जगह चोट लगी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसओ नगराम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि घायल की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।