{"_id":"5e2167e48ebc3e4b605cfa98","slug":"kisan-sammelan-in-lokbhawan-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा अध्यक्ष बोले, किसानों की आय बढ़ाने के लिए काम कर रही योगी व मोदी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा अध्यक्ष बोले, किसानों की आय बढ़ाने के लिए काम कर रही योगी व मोदी सरकार
Fri, 17 Jan 2020 01:35 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व ओम बिड़ला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने लखनऊ के लोकभवन में किसान सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार व केंद्र की मोदी सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए कई फैसले लिए हैं। किसान सरकार की प्राथमिकता है और उन्हें हर संभव तरीके से मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी किसानों की बेहतरी के लिए लगातार काम कर रहे हैं। यूपी सरकार ने बीते लगभग तीन वर्षों में कई बड़े फैसले लिए हैं। इससे किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूपी में जल स्रोतों की कोई कमी नहीं है। जमीन भी उपजाऊ है। सरकार द्वारा लिए गए फैसले किसानों की हालत में सुधार करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने कार्यकाल शुरू होते ही किसानों का कर्ज माफ कर उन्हें राहत दी। जब हम सत्ता में आए तो किसान परेशान था और पलायन कर रहा था। हमने किसानों के अनुरूप नीतियां बनाई और उनके कल्याण के लिए लगातार फैसले कर रहे हैं।
विज्ञापन
योगी ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब थी। जिसमें हमने सुधार किया। हम कृषि विज्ञान केंद्र खोल रहे हैं जिससे किसानो को उत्तम बीज समय पर उपलब्ध हो सकें। गन्ना किसानों के लिए चीनी मिलें खोली जो कि पहले बंद की जा रही थीं। किसानों से सीधे क्रय कर रहे हैं जिससे कि उनकी आय में वृद्घि की जा सके।