फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kiranmay nanda speaks about alliance

यूपी चुनाव: गठबंधन से रालोद आउट, सपा 300, कांग्रेस 100 सीटों पर लड़ेगी

Fri, 20 Jan 2017 10:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 Jan 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
kiranmay nanda speaks about alliance
अखिलेश यादव व राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर बृहस्पतिवार को मुहर लग गई। इस गठबंधन से राष्ट्रीय लोकदल बाहर हो गया है। सपा 300 सीटों पर जबकि कांग्रेस 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। तीन सीटें अन्य दलों के लिए छोड़ी गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस से सीटों पर सहमति न बन पाने के कारण रालोद ने खुद को गठबंधन की बातचीत से अलग कर ‌लिया। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने कहा कि हमारा कांग्रेस से गठबंधन होगा। रालोद से गठबंधन के लिए कोई बात नहीं हुई है।
विज्ञापन


20 सीटें दे रही थी कांग्रेस 30 से कम पर राजी नहीं हुआ रालोद
महागठबंधन के लिए सपा ने रालोद से बातचीत के ‌लिए कांग्रेस नेताओं को अधिकृत कर दिया था। रालोद ने कांग्रेस को 30 सीटों की सूची सौंपी थी। बाद में वह 30 सीटों पर लड़ने के लिए तैयार हो गया लेकिन कांग्रेस उसे 18-20 से ज्यादा सीटें देने के लिए राजी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा की 300 प्रत्याशियों की लिस्ट तैयार

kiranmay nanda speaks about alliance

समाजवादी पार्टी के 300 प्रत्याशियों की सूची तैयार हो गई है। चरणवार सूची बनाई गई है। कांग्रेस से गठबंधन में सभी सीटों पर सहमति बन जाने के बाद शनिवार को इसका एलान किए जाने की संभावना है।

सपा ने बागियों के साथ ही कुछ मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं। अमरोहा जिले की नौगावां सादात सीट से विधायक अशफाक अहमद का टिकट काटकर शिया मौलाना जावेद आब्दी को प्रत्याशी बनाया है।

सपा ने बृहस्पतिवार को पहले चरण के 21 प्रत्याशियों को सिम्बल तथा फॉर्म-ए व बी आवंटित कर दिए। सिम्बल पर राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के हस्ताक्षर हैं। पहले चरण के शेष प्रत्याशियों को शुक्रवार को सिम्बल लेने के लिए बुलाया गया है।

सपा ने गठबंधन में अपने पास 300 सीटें रखी हैं। शेष 103 सीटें कांग्रेस के भरोसे छोड़ दी हैं। वह इन सीटों पर खुद लड़े या सहयोगी दलों को दे। जिस समय ये सीटें छोड़ी गईं तब रालोद से गठबंधन की संभावना थी। रालोद से बातचीत टूटने के बाद कांग्रेस के पास सभी सीटें रहेंगी या नहीं, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है।

इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी

kiranmay nanda speaks about alliance

सपा मेरठ जिले में पांच, मुजफ्फरनगर में दो, बिजनौर में 5, शामली में दो, बागपत में दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

मेरठ जिले में दो सीटें मेरठ कैंट व दक्षिण कांग्रेस को दी गई हैं। तीन मौजूदा सीटों के अलावा मेरठ शहर से रफीक अंसारी और सरधना से अतुल प्रधान सपा प्रत्याशी होंगे।

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना सीट से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी और शहर सीट पर गौरव स्वरूप को उम्मीदवार बनाया गया है। बृहस्पतिवार को ही दलबदल करके आए शाहनवाज राणा को कांग्रेस ने मीरापुर से प्रत्याशी बनाया है।

बागपत जिले में बागपत सीट पर कांग्रेस और छपरौली व बड़ौत पर सपा चुनाव लड़ेगी। पहले चरण में तीन बागी विधायकों नवाजिश आलम, श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित व मुकेश शर्मा को छोड़कर अन्य विधायकों को उम्मीदवार बनाया गया है। फीरोजाबाद, एटा और कासगंज में कांग्रेस को कोई सीट नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed