हत्यारों ने बड़ी बेरहमी से की युवती की हत्या, इस स्थिति में मिला शव, रेप के बाद मर्डर की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरहम हत्यारों ने बीकेटी में 24 वर्षीय युवती का सिर काटकर हत्या कर दी। बृहस्पतिवार सुबह युवती के घर से आधा किलोमीटर दूर उसका धड़ व सिर मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर इलाके में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है।
प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि युवती के पिता की तरफ से अज्ञात हत्यारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर प्रेम प्रसंग सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। रेप की आशंका से पोस्टमार्टम में स्लाइड बनवाई गई है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, युवती के पिता किसान हैं। मृतका भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी।
बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे वह नित्यक्रिया के लिए निकली थी। सुबह साढ़े पांच बजे गांव की महिलाएं बगीचे की तरफ गईं तो आम के पेड़ के नीचे युवती का शव देख हड़कंप मच गया। महिलाओं से जानकारी मिलने के बाद परिवारीजनों ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया। युवती की हत्या के मामले में पुलिस को आशंका हैं कि कहीं ऑनर किलिंग तो नहीं है।
लोगों में इस बात की चर्चा थी कि आखिर इतनी रात को घर से निकलकर वह कहां गई थी। हत्या करने वाले उसके परिचित ही होंगे। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह के मुताबिक, देर शाम तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में यह बात साफ हो गई है कि उसकी हत्या बांका या गड़ासे से की गई है। उसने बचाव में दोनों हाथ भी आगे किए। इसके कारण अंगुलियों में कटने का भी निशान मिला है। दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। स्लाइड व स्वाब बनाया गया है।
मौके पर नहीं थे संघर्ष के निशान
युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पास संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक, शव दो हिस्सों में था। धड़ से चंद कदमों की दूरी पर सिर फेंका गया था, जहां धड़ मिला उस जगह खून फैला था, लेकिन सिर वाले जगह पर चंद बूंदे ही थीं।
शव के आसपास के स्थान को देखने से साफ लग रहा था कि हत्या के बाद शव वहां फेंका गया था। युवती के पैरों में चप्पल थी। पुलिस के मुताबिक, अगर हत्या वहीं हुई होती तो संघर्ष के कुछ न कुछ निशान जरूर मिलते। युवती के कपड़े भी सही सलामत थे। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. गौरव ग्रोवर भी पहुंचे और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम भी बुलाई गई।
वहीं पिता ने बताया कि बेटी के लिए वर की तलाश की जा रही थी। पिता के मुताबिक, बेटी ने सातवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और सिलाई सीखकर घर से ही काम करने लगी थी। बकौल पुलिस, पिता ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।