{"_id":"5f71fcd699153e2b955d55bb","slug":"killed-the-young-man-by-strangling-the-rope-bottle-of-liquor-and-rope-recovered-in-the-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्सी से गला कसकर युवक को मार डाला, कमरे में शराब की बोतल व रस्सी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रस्सी से गला कसकर युवक को मार डाला, कमरे में शराब की बोतल व रस्सी बरामद
Mon, 28 Sep 2020 08:40 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 28 Sep 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरबगंज (गोंडा) में रानीपुर काछी गांव में रविवार की देर एक युवक की उसके घर के अंदर रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी घर के कमरे का पिछला दरवाजा खोलकर फरार हो गया। सोमवार की सुबह जब युवक देर तक नहीं उठा तो उसकी मां उसे जगाने पहुंची। मगर दरवाजा न खुलने पर जब पिछले दरवाजे से अंदर गई तो वहां युवक का शव पड़ा मिला। हत्या की सूचना पर एसपी, एएसपी व सीओ समेत थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हत्या की पड़ताल शुरू कर दी है। मगर हत्या का मोटिव अभी पता नहीं चल सका है। मामले में युवक के पिता ने थाना तरबगंज में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना तरबगंज क्षेत्र के रानीपुर काछी गांव के रहने वाले किशोरे ने बताया कि यहां उसकी पत्नी प्रेमा एक बेटे रामबाबू उर्फ लल्लू के साथ रहती है। जबकि वह अपने चार बेटों के साथ घांचा गांव में दूसरे घर पर रहते हैं। दोनों गांव में खेत होने के कारण आना-जाना बना रहता है। किशोरे के मुताबिक रविवार की रात उसका बेटा रामबाबू उर्फ लल्लू (28) खाना खाने के बाद सोने चला गया। देर रात किसी ने उसकी रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी और फरार हो गया।
सोमवार की सुबह जब लल्लू काफी देर तक नहीं उठा तो उसकी मां प्रेमा उसे जगाने पहुंची। दरवाजा खटखटाया। मगर जब उसकी आवाज नहीं सुनाई पड़ी तो पिछले दरवाजे की ओर पहुंची। वहां पिछला दरवाजा खुला था, लल्लू के गले पर रस्सी के निशान थे और पास में रस्सी व शराब की बोतल पड़ी थी। हत्या की सूचना पर एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी महेन्द्र कुुमार, सीओ महावीर सिंह समेत थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्या की पड़ताल शुरू कर दी है। मगर अभी तक हत्या का मोटिव पता नहीं चल सका है। मामले में किशोरे ने थाना तरबगंज में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि रानीपुर काछी गांव में लल्लू की हत्या के बाद उसके कमरे से हत्या में प्रयुक्त रस्सी मिली है। पूरी पड़ताल कराई जा रही है। लल्लू के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर लिया जाएगा।