फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kids Write Letter to Prime Minister

पापा के इलाज के लिए PM को चिट्ठी, इलाज शुरू

Wed, 02 Mar 2016 02:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 02 Mar 2016 02:01 PM IST
विज्ञापन
Kids Write Letter to Prime Minister

कानपुर के नौबस्ता के संजय गांधी नगर निवासी कक्षा चार और कक्षा सात में पढ़ने वाले दो भाइयों को बीमार पिता का दुख नहीं देखा गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के पास सगे भाइयों का पत्र पहुंचा तो प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) एक्टिव हो गया। पीएमओ से कानपुर के डीएम को निर्देश मिले। फिर स्वास्थ्य महकमे में हलचल मच गई। मरीज को उर्सला बुलाया गया और इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


सिलाई कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले सरोज मिश्रा को सांस की बीमारी है। पिछले छह महीने से उनकी हालत ज्यादा खराब है। डॉ. मुरारी लाल चेस्ट अस्पताल में इलाज चल रहा है। कई दवाएं बाहर से खरीदने के कारण परिवार आर्थिक रूप से टूट चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का पता, वेबसाइट और फोन नंबर देखें यहां

Kids Write Letter to Prime Minister

जनवरी में रिश्तेदारों ने भी मुंह मोड़ लिया तो बाबू एजूकेशन सेंटर में पढ़ने वाले उनके बेटों कक्षा चार के तन्मय और सात के सुशांत मिश्रा ने 28 जनवरी को पीएम को पत्र लिखा। उन्होंने बीमार पिता के इलाज के लिए मदद मांगी।

23 फरवरी को डीएम ने सीएमओ को लेटर लिखकर सरोज मिश्रा के इलाज को कहा। सरोज मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री को पत्र लिखने के बाद भरोसा था कि मदद जरूर मिलेगी।

अभी उर्सला से दवा मिली है लेकिन उनका इलाज डॉ. मुरारी लाल चेस्ट अस्पताल में डॉ. अनुराग शुक्ला कर रहे हैं। अफसरों से गुहार लगाऊंगा कि वह इलाज वहीं से कराने के लिए बात कर लें।

प्रधानमंत्री का पता
प्रधानमंत्री, भारत सरकार, साउथ ब्लॉक, रायसीना हिल्स, नई दिल्ली, 110101
फोन नंबर - 011-23012312,
फैक्स नंबर - 011-23019545 व 23016857,
ट्विटर - @pmoindia और @narendramodi,
वेबसाइट - www.pmindia.gov.in

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed