{"_id":"598c40204f1c1b6f5f8b4b20","slug":"kids-fell-ill-after-taking-deworming-pills","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कीड़े मारने की दवा खाने के बाद बीमार हुए 172 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कीड़े मारने की दवा खाने के बाद बीमार हुए 172 बच्चे
ब्यूरो/अमर उजाला, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जिन 51 जिलों में बृहस्पतिवार को एक से 19 साल तक के बच्चों को कीड़ा मारने वाली दवा खिलाई गई थी उनमें से कई जिलों में 172 बच्चों की तबीयत खराब होने की सूचना आई है।
विज्ञापन
इन जिलों में दवा खाने के बाद बच्चों को पेट दर्द व उल्टी शिकायत हुई है। अंबेडकरनगर में 23 बच्चों की तबियत बिगड़ी है।
जिलों से जानकारी आने के बाद चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के सचिव एवं नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक आलोक कुमार ने खुद मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने संबंधित जिलों के सीएमओ से फोन कर स्थिति की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
सचिव ने बताया कि दवा को टेस्ट कराने के बाद ही जिलों में बच्चों को खिलाने के लिए भेजी गई थी। दवा पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि यह दवा करीब छह महीने में एक बार बच्चों को खिलाई जाती है।
विज्ञापन