फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kidnapping of a girl who went to Prayagraj to appear for exams

Lucknow News: परीक्षा देने प्रयागराज गई युवती का अपहरण

Fri, 15 Nov 2024 07:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 15 Nov 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping of a girl who went to Prayagraj to appear for exams
मलिहाबाद। परीक्षा देने प्रयागराज गई युवती का युवक ने अपहरण कर लिया। आरोपी पर दो और युवतियों का अपहरण करने का आरोप लगा है। युवती की मां ने रहीमाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रहीमाबाद निवासी महिला के मुताबिक 26 अक्तूबर को उनकी 18 वर्षीय बेटी घर से सहेली की बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर निकली थी। बेटी को सहेली के घर से प्रयागराज परीक्षा देने जाना था। परीक्षा के बाद भी वह नहीं लौटी। काफी खोजबीन की, पर बेटी का कुछ पता नहीं चला। उन्होंने बेटी के मोबाइल नंबर पर कॉल की तो किसी कोमल ने फोन रिसीव किया। उसने बताया कि उन्हें, आपकी बेटी और अन्य लड़कियों को सोनी नामक महिला ने परीक्षा के लिए बुलाया था। सोनी के साथ रेहान भी था। रिहान तीनों लड़कियों को लेकर कहीं चला गया था। कुछ दिन बाद सिर्फ रेहान लौटा और तीन लड़कियों के मोबाइल कोमल को दे गया। पीड़िता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed