फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kidnapped girl found from lucknow, one arrested

घर में बंधक किशोरी को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Nov 2021 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
kidnapped girl found from lucknow, one arrested
लखनऊ। बाल अधिकार दिवस पर चाइल्ड लाइन, एएचटीयू व पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को इंदिरानगर के तकरोही स्थित एक मकान पर छापा मारकर वहां किराये के कमरे में बंधक बनाई गई किशोरी को मुक्त कराकर आरोपी को दबोच लिया। पश्चिम बंगाल की रहने वाली किशोरी की फेसबुक पर बिहार के आरोपी युवक से दोस्ती हुई थी। आरोपी उसे शादी करने के साथ ही अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर पश्चिम बंगाल से ले आया था।
विज्ञापन

मुक्ति फाउंडेशन के वीरेंद्र कुमार ने शुक्रवार शाम चाइल्ड लाइन को सूचना दी थी कि 15 साल की एक लड़की को अफरोज नामक युवक बहलाकर पश्चिम बंगाल से अगवा कर लाया है। वह लड़की को इंदिरानगर इलाके में किराये के मकान में बंधक बनाए है। इसी बीच राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग दिल्ली से भी चाइल्ड लाइन को ई-मेल से इस मामले की सूचना मिली। इस पर चाइल्ड लाइन ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से संपर्क किया। यूनिट के प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा, एसआई राम बदन राम, वीरेंद्र कुमार, चाइल्ड लाइन लखनऊ के निदेशक अंशुमालि शर्मा, डॉ. संगीता शर्मा, कृष्ण प्रताप शर्मा इंदिरानगर थाने पहुंचे। फिर तकरोही पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र के साथ सर्विलांस की मदद से एक मकान पर छापा मारा गया। यहां अब्दुल अंसारी नामक व्यक्ति मिला। थाने लाकर उससे पूछताछ की गई तो लड़की के बारे में जानकारी मिल गई। इसके बाद संयुक्त टीम ने बुद्ध नगर, तकरोही के एक मकान पर छापा मारा तो वहां किशोरी व अफरोज आपत्तिजनक हालत में मिल गए। टीम ने बालिका को अभिरक्षा में लेने के साथ ही अफरोज को थाने लाकर पूछताछ की।
विज्ञापन

किशोरी ने बताया कि वह कक्षा नौ की छात्रा है। एक महीने पहले फेसबुक पर उसकी अफरोज से दोस्ती हुई थी। वह पांच दिन से अफरोज के साथ लखनऊ में है। किशोरी ने बताया कि अफरोज ने उससे शादी करने व अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। लखनऊ लाकर उसने मौलवी व किसी गवाह की उपस्थिति में ही कमरे के भीतर उससे निकाह कर लिया। इसके बाद वह कमरे से बाहर तक नहीं निकलने दे रहा था। किशोरी ने अफरोज पर यौन शोषण का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरानगर इंस्पेक्टर डॉ. रामफल प्रजापति ने बताया कि आरोपी अफरोज अंसारी बिहार के गोपालगंज जिले के बेलहा थाना के अंबेडकर चौराहे का रहने वाला है। सूचना पर पश्चिम बंगाल की पुलिस टीम आ रही है। किशोरी को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष प्रस्तुत कर पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंपा जाएगा। आरोपी के खिलाफ भी पश्चिम बंगाल में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed