फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kidnapped a boy from a tempo, threatened to kill him, two arrested

Lucknow News: बालक को टेंपो से किया अगवा, मारने की दी धमकी, दो गिरफ्तार

Wed, 30 Jul 2025 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped a boy from a tempo, threatened to kill him, two arrested
लखनऊ। कैसरबाग बस स्टैंड पर पानी बेचने वाले 12 वर्ष के अजय यादव को सोमवार रात कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। उसे जबरन विक्रम टेंपो में बिठाया और साथ लेकर चले गए। अजय की देखरेख करने वाले घोसियाना निवासी विक्की सोनकर ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

एसीपी चौक राजकुमार सिंह के मुताबिक तहरीर पर ऑटो-टेंपो चलाने वाले आसिफ, सैफ, आमिर और सुशील के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। पुलिस टीम ने 24 घंटे में दो आरोपियों आसिफ और सुशील को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


विक्की का आरोप है कि आरोपी किशोर को ले जाते वक्त उसकी पिटाई कर रहे थे। यह भी कह रहे थे कि उसकी जान ले लेंगे। विक्की ने पीछा किया, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए। मूल रूप से बहराइच निवासी अजय के माता-पिता गांव में रहते हैं। विक्की ही उसकी देखरेख करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






अवैध गतिविधियों में लिप्त रहते थे आरोपी

इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक आरोपी अवैध गतिविधियों में लिप्त रहते थे। अक्सर स्टेशन के पास नशेबाजी भी करते थे। आरोपियों को संदेह था कि अजय ने उनकी करतूतों के बारे में शिकायत की है। इस बात को लेकर वे उससे बदला लेना चाहते थे। आरोपियों ने अजय में में खौफ पैदा करने के लिए उसका अपहरण किया था। पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।






कब्रिस्तान ले जाकर कांच की बोतल से किया हमला

अजय को अगवा कर आरोपी खदरा स्थित कब्रिस्तान ले गए। वहां पहले जमकर पिटाई और फिर उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया। कांच की बोतल तोड़कर कई वार किए, जिससे अजय लहूलुहान हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। कब्रिस्तान की घेराबंदी कर आसिफ और सुशील को मौके से गिरफ्तार कर गंभीर रूप से घायल अजय को अस्पताल भेजवाया गया। आरोपियों के पास से बरामद टेंपो चोरी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed