फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kidnap of confectioner's son in sitapur

सीतापुर: हलवाई के 20 वर्षीय बेटे का अपहरण, विरोध में लोगों ने जाम की सड़क

Fri, 13 Sep 2019 04:14 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 13 Sep 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
kidnap of confectioner's son in sitapur
सड़क पर जाम - फोटो : amar ujala
सीतापुर के बिसवां कोतवाली के हनुमान मंदिर के पास मिठाई की दुकान चलाने वाले गुड्डू हलवाई का 20 वर्षीय पुत्र का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की तो विरोध में हिदू संगठनों ने बड़े चौराहे पर जाम लगवा दिया। भारी संख्या मे पुलिस बल मौके पर तैनात कर दी गई।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने बाद में शीतला मंदिर के पास से युवक को बेहोशी की हालत में बरामद कर लिया। बताया गया कि शनिवार को दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद घायल युवक रवि कश्यप पुत्र गुड्डू निवासी बिसवां देहात के मामले ने नया रंग ले लिया। युवक के पिता ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे को आरोपियों द्वारा अगवा कर लिया गया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी उसे उसके पुत्र रवि द्वारा फोन से दी गयी। उसके बाद से उसका फोन ऑफ हो गया। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष के समर्थकों द्वारा चौराहे पर घंटों जाम लगा रहा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर उपजिलाधिकारी शिशिर कुमार, सीओ समर बहादुर, प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी भारी पुलिस दल से पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी जानकारी मिली कि आरोपियों ने युवक को शीतला देवी मंदिर पर बेहोशी हालात में फेंक कर फरार हो गए हैं। लड़के के सुरक्षित मिलने की खबर के बाद ही लोगों को जाम से निजात मिल सकी। पुलिस ने युवक को मेडिकल के लिए भेज दिया है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामला गंभीर है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed