{"_id":"679fd56df60fbe35e8098c1e","slug":"khurramnagar-flyover-from-today-speed-on-the-second-lane-also-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1061213-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्रमनगर फ्लाईओवर : आज से दूसरी लेन पर भी भरें फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्रमनगर फ्लाईओवर : आज से दूसरी लेन पर भी भरें फर्राटा
विज्ञापन
लखनऊ। खुर्रमनगर फ्लाईओवर की दूसरी लेन भी सोमवार सुबह से शुरू हो जाएगी। यानी इससे मुंशी पुलिया की ओर सेक्टर-25 से टेढ़ी पुलिया कल्याणपुर की ओर का आवागमन सुगम होगा। इससे दोनों लेन पर जाम में फंसे बिना ही वाहन चल सकेंगे। दूसरी लेन पर निर्माण के बाद पहली बार वाहन फर्राटा भरेंगे।
खुर्रमनगर फ्लाईओवर दूधिया रोशनी से जगमगाने लगा है। इससे रात में यातायात संचालन में दिक्कत नहीं होगी। बीते शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार पिथौलिया ने सोमवार सुबह छह बजे से दूसरी लेन को चालू करने की बात कही थी। इसके मद्देनजर रविवार को फ्लाईओवर की दूसरी लेन पर बोल्डर, मलबा आदि की सफाई का कार्य दिन भर चलता रहा।
फ्लाईओवर पर लगना वाला साइनेज बोर्ड अभी किनारे रखा है। इसके न लगने से अयोध्या रोड की तरफ से आने वाले वाहन सवारों कुछ दिक्कत हो सकती है। बीते शुक्रवार को फ्लाईओवर की कल्याणपुर से मुंशी पुलिया की ओर की लेन को चालू किया गया था।