फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Khanna's counterattack on the attack of the state Congress president, irresponsible and false Congress leaders

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के हमले पर खन्ना का पलटवार, गैरजिम्मेदार और झूठे हैं कांग्रेस के नेता

Tue, 11 May 2021 09:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 11 May 2021 09:06 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने, जीवन रक्षक दवाओं और ऑक्सीजन की उपलब्धता पर सरकार के दावे हवाई साबित हो रहे हैं।

विज्ञापन
Khanna's counterattack on the attack of the state Congress president, irresponsible and false Congress leaders
सुरेश खन्ना - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने, जीवन रक्षक दवाओं और ऑक्सीजन की उपलब्धता पर सरकार के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आंकड़ों में हेराफेरी करने वाले मुख्यमंत्री की प्रशंसा करने वाले रक्षामंत्री को क्या अपनी संसदीय सीट लखनऊ समेत प्रदेश भर के श्मशानों की चिताओं से उठती लपटें नहीं दिखाई दीं? लल्लू ने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही के कारण लाशों के ढेर लगे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जमीनी सच्चाई का सामना करते हुए अपने सांविधानिक व नैतिक दायित्व का निर्वहन करें। 

विज्ञापन


उधर, प्रदेश के वित एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष संकट की इस घड़ी में भी झूठी बयानबाजी और ओछी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को झूठे बयान देकर जनता को गुमराह करने की जगह कोरोना संक्रमितों और उनके परिजनों की मदद करनी चाहिए। 
विज्ञापन


सुरेश खन्ना ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने कोरोना टीकाकरण पर भ्रम फैलाकर प्रदेश के लाखों लोगों की जान को खतरे में डालने का काम किया था। अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश में कोरोना नियंत्रण, कोराना टीकाकरण, ऑक्सीजन की उपलब्धता पर प्रदेश सरकार के दावों पर निराधार सवाल खड़ा किया है। जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कोरोना नियंत्रण के लिए योगी सरकार के प्रयासों की तारीफ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर टीकाकरण कराया जा रहा है। अस्पतालों में समय पर उचित इलाज के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं कांग्रेस के नेता कोरोना पीड़ित की मदद करने के बजाए घर में बैठकर अब सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं। इसी वजह से देश की जनता कांग्रेस को नकार रही है। उन्होंने लल्लू को सलाह दी है कि वह रोज झूठे बयान देने के बजाए कोरोना पीड़ितों की मदद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed