फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Khad evm rasad vibhag employees protest in front of jawahar Bhawan and Indira Bhawan in Lucknow.

Lucknow: खाद्य एवं रसद विभाग के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, जवाहर भवन में की तालाबंदी

Tue, 19 Jul 2022 04:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Jul 2022 04:32 PM IST
सार

खाद्य एवं रसद विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर लखनऊ के जवाहर भवन व इंदिरा भवन के सामने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Khad evm rasad vibhag employees protest in front of jawahar Bhawan and Indira Bhawan in Lucknow.
प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

खाद्य एवं रसद विभाग में कार्यरत हजारों विपणन निरीक्षकों की मांगों पर आयुक्त खाद्य एवं रसद सौरव बाबू द्वारा सहमति व्यक्त किए जाने के बावजूद कंट्रोल ऑर्डर जारी न होने के विरोध में मंगलवार को विपणन निरीक्षकों ने जवाहर भवन के बाहर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इस दौरान प्रदर्शनकारियो ने जवाहर भवन और इंदिरा भवन के गेट पर ताला बंदी कर दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बल पूर्वक बसों में लाद कर इको गार्डेन भेज दिया। प्रदर्शन का समर्थन कर रहे जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडे, महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने कहा कि सरकार विपणन निरीक्षकों की जायज मांगो को पूरा करने के बजाए उनका आंदोलन कुचलने का काम कर रही है।
विज्ञापन


आंदोलन का नेतृत्व कर रही प्रदेश अध्यक्ष रेनू मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीति पांडे समेत सैकड़ों विपणन निरीक्षकों को गिरफ्तार करके इको गार्डन भेज दिया गया। महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडे ने बताया कि खाद्य विभाग के विपणन निरीक्षक जिस मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं वह अधिकार वर्ष 2016 तक विपणन निरीक्षकों के पास ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2016 में तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार में समाप्त कर दिया गया था। उसी अधिकार को वापस किए जाने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रमुख सचिव द्वारा स्थानांतरण नीति में भी बहुत सारी अनियमितताएं की गई हैं जिससे एक ही स्थान पर 8 -10 वर्षों से जमे लोगों को न छूकर एक वर्ष या 8 माह से कार्यरत लोगों को स्थानांतरित किया गया है। इसकी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed