फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Khabbu tiwari and abhay singh accused each other for murder conspiracy.

Ayodhya News: बाहुबली अभय-खब्बू फिर आमने-सामने, एक-दूसरे पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

Fri, 23 Sep 2022 02:56 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, अयोध्या
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 23 Sep 2022 02:56 PM IST
सार

सपा विधायक अभय सिंह का आरोप है कि लारेंस विश्नोई व धनंजय सिंह के साथ मिलकर खब्बू तिवारी उनकी हत्या कराना चाहते हैं। खब्बू ने पलटवार करते हुए कहा कि अभय मुख्तार का खास शूटर है वो सुरक्षा बढ़वाने के लिए नाटक कर रहा है।

विज्ञापन
Khabbu tiwari and abhay singh accused each other for murder conspiracy.
सपा के वर्तमान विधायक अभय सिंह व खब्बू तिवारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के दो बाहुबली नेताओं के बीच दशकों से चल रही अदावत एक बार फिर सामने आई है। सपा के वर्तमान विधायक अभय सिंह का आरोप है कि पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू के संबंध पूर्वांचल के कुख्यात धनंजय सिंह व पंजाब के गैंगस्टर लारेंस विश्नोई से हैं। यह उनसे मिलकर मेरी हत्या कराने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस मामले में उन्होंने 26 जनवरी को प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी, एसएसपी को शिकायती पत्र भी दिया था। कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें कुछ तस्वीरें मिली थीं। जो यह साबित कर रही थी कि कपिल पंडित, सचिन विश्नोई आदि, जो अब पुलिस की पकड़ में हैं, उस समय अयोध्या में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मांग करेंगे कि एसआईटी गठित कर के मामले की जांच की जाए। वहीं 11 माह बाद जेल से छूटकर बाहर आए पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू का कहना है कि सपा विधायक माफिया मुख्तार अंसारी का खास शूटर है।
विज्ञापन


12 साल के छात्र का सुसाइड नोट: 'मैंने गलती की थी, शर्मिंदा भी था, सब शेम-शेम बोल रहे थे, एक मौका देना चाहिए...
विज्ञापन
विज्ञापन


Lucknow : 59 साल के मुख्तार अंसारी पर दर्ज हैं 59 मुकदमे, कभी था इकलौता डॉन, अभी दहशत में कटती है एक-एक रात


पुलिस का शिकंजा अब उस पर कसने वाला है, इससे घबराकर वह मेरे ऊपर आरोप लगा रहा हैं। कहा कि मुख्तार अंसारी जो उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश का कुख्यात माफिया है। वह उसका शूटर है और भिन्न-भिन्न मौकों पर उसके आपराधिक वारदात में शामिल रहा है। उसके ऊपर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं, वह सिर्फ सुरक्षा प्राप्त करने के लिए हमारे ऊपर आरोप लगा रहा है।

कहा कि एक साल पहले मुख्तार अंसारी के शूटर व अभय सिंह के खास सहयोगी सुरेंद्र कालिया के ऊपर एक हमला होता है। वह कहता है कि हमारी हत्या का प्रयास हुआ। पुलिस की जांच में पता चला कि उसने सुरक्षा प्राप्त करने के लिए स्वयं के ऊपर हमला कराया था। हमले में अभय सिंह व उनका साला संदीप सिंह शामिल थे। इसकी जांच कृष्णानगर थाने लखनऊ में हो रही है।

Deepotsav Ayodhya 2022: दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने योजना तैयार, सात देशों की होगी रामलीला

Ayodhya Airport: अयोध्या में एयरपोर्ट के लिए जबरन ली जाएगी 25 एकड़ जमीन, किसानों से नहीं बन सकी सहमति


कहा कि विधायक बनने के बाद अभय सिंह उसी सुरेंद्र कालिया से रेलवे की वसूली मंगाते हैं, जिसका मुकदमा बाराबंकी में दर्ज है। कहा कि यह विषय एनआईए व एटीएएस की जांच का है। उनका कहना है कि मुझे व मेरे परिवार को अभय सिंह व मुख्तार अंसारी के गिरोह से जान का खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed