फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kgmu will be 80 ventilator and 120 bed facility in future.

सरकार ने मरीजों के लिए की ये बड़ी घोषणा

Fri, 21 Nov 2014 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Nov 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
kgmu will be 80 ventilator and 120 bed facility in future.

भाजपा के हृदयनारायण दीक्षित के सवाल पर सरकार ने बुधवार को विधान परिषद में बताया कि किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में निकट भविष्य में 80 वेंटीलेटर व 120 बेडों की संख्या बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


इससे पहले सरकार ने बताया कि चिकित्सा विश्वविद्यालय में इस समय 46 वेंटीलेटर हैं। एक अन्य प्रश्न पर सरकार ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारियों के 8135 पद सृजित हैं। इनमें 5008 पर कर्मचारी कार्यरत है।
विज्ञापन


इसके अलावा 2926 पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। दीक्षित के सवाल पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ से कैबिनेट मंत्री राममूर्ति वर्मा ने परिषद में बताया कि चिकित्सा विश्वविद्यालय में 46, डॉ. राममनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय में 7, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में 6 वेंटीलेटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सवाल पर पूरक प्रश्नों के जवाब में वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के लिए 105 व ट्रॉमा सेंटर के लिए 80 वेंटीलेटर की मांग केंद्र सरकार से की गई है।

मानक पर भी उलझे

kgmu will be 80 ventilator and 120 bed facility in future.

वेंटीलेटर लगाने के मानकों पर सत्तापक्ष व विपक्ष काफी देर उलझा रहा। नेता सदन अहमद हसन ने पहले तो कहा कि एमसीआई मानक तय करती है। बाद में उन्होंने कहा कि एमसीआई ने मानक तय नहीं किए हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नेता सदन पहले कहते हैं फिर यू टर्न ले लेते हैं। बसपा के प्रशांत ने हर जिला चिकित्सालय में कम से कम एक वेंटीलेटर लगाने की मांग की।

हृदयनारायण दीक्षित के ही सवाल पर सरकार ने बताया कि लखनऊ चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में 260 बेड हैं। इनमें 34 बेड गंभीर रोग से ग्रस्त रोगियों के लिए हैं।

मास कैजुएलिटी की दशा में गंभीर रोगियों के लिए ट्रॉमा सेंटर में 22 बेड की अतिरिक्त व्यवस्था है। ट्रॉमा सेंटर के ऊपर दो तलों का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने पर 120 बेड अतिरिक्त उपलब्ध हो जाएंगे।

सरकार ने दी विधान परिषद में जानकारी

kgmu will be 80 ventilator and 120 bed facility in future.

विधान परिषद में यशवंत सिंह ने सरकार से आग्रह किया कि बलिया में सरकार द्वारा खोले जा रहे एएनएम व जीएनएम सेंटर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम पर रखा जाए।

उन्होंने प्रस्ताव किया कि ‘रचना चक फाउंडेशन इब्राहिम पट्टी, बलिया ’ इसके लिए भूमि मुहैया कराने को तैयार है। सदस्य ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री ने यहां रचना चक फाउंङेशन को एक लाख वर्ग फिट जमीन मुहैया कराई थी।

जिसमें एक अस्पताल का निर्माण हुआ। सरकार ने बलिया में एएनएम व जीएनएम सेंटर खोलने की घोषणा की है। नेता सदन अहमद हसन ने आश्वस्त किया कि विचार कर लेंगे।

भाजपा के हृदयनारायण दीक्षित ने नियम 115 के तहत दी गई सूचनाओं पर समय से जवाब न मिलने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि 132 सूचनाओं के जवाब में 112 में प्रक्रियात्मक विलंब की बात कही गई है। यह नियम विरुद्ध है। बसपा के सूरजभान करवरिया, शिक्षक दल के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने भी सूचनाओं का जवाब न मिलने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed