फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU to start DM course in trauma anaesthesia and critical care

Lucknow News: ट्रॉमा एनेस्थीसिया और क्रिटिकल केयर में डीएम कोर्स शुरू करेगा केजीएमयू

Wed, 07 Jan 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
KGMU to start DM course in trauma anaesthesia and critical care
केजीएमयू
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय को ट्रॉमा एनेस्थीसिया और क्रिटिकल केयर में फेलो ऑफ नेशनल बोर्ड का दो वर्षीय पाठ्यक्रम शुरू करने की अनुमति मिली है। इसके बाद केजीएमयू ट्रॉमा एनेस्थीसिया और क्रिटिकल केयर में डीएम कोर्स की शुरुआत करेगा। केजीएमयू देशभर में यह कोर्स शुरू करने वाला पहला संस्थान होगा।
विज्ञापन


केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने दो वर्षीय फेलो ऑफ नेशनल बोर्ड के ट्रॉमा एनेस्थीसिया और क्रिटिकल केयर पाठ्यक्रम पर मुहर लगा दी है। यह पाठ्यक्रम शुरू करने वाला केजीएमयू प्रदेश का पहला संस्थान है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग इस कोर्स में नए दाखिलों पर रोक लगाता है तो फिर प्रदेश सरकार इसकी जिम्मेदारी लेगी।
विज्ञापन

यह पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए केजीएमयू को तीन साल के लिए अनुमति दी गई है। फिलहाल पाठ्यक्रम में दो सीट होंगी। इसके बाद अगले चरण में डीएम कोर्स शुरू किया जाएगा। ट्रॉमा क्रिटिकल केयर के डॉ. जिया अरशद और डॉ. रवि प्रकाश के पास यह पाठ्यक्रम संचालित करने की जिम्मेदारी है। इस यूनिट के तहत केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में 20 बेड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed