फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU to open rehabilitation centre for cerebral palsy patients

Lucknow News: सेरेब्रल पाल्सी पीड़ितों के लिए केजीएमयू में खुलेगा पुनर्वास केंद्र

Tue, 07 Oct 2025 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
KGMU to open rehabilitation centre for cerebral palsy patients
कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सक।
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक विभाग में सेरेब्रल पाल्सी पीड़ितों के लिए पुनर्वास केंद्र की स्थापना होगी। इसी महीने के अंत से इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। विभाग में सोमवार को विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस पर हुए कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विभाग प्रमुख प्रो. विकास वर्मा ने बताया कि सेरेब्रल पाल्सी या मानसिक पक्षाघात में मस्तिष्क की क्षति के कारण पीड़ित का मांसपेशियों पर नियंत्रण नहीं रहता। इस वजह से गति में कठिनाई होती है। यह बीमारी जन्मजात या फिर जन्म के तुरंत बाद मस्तिष्क पर लगी चोट के कारण होती है। इसके दीर्घकालीन प्रबंधन के लिए जल्द पुनर्वास की शुरुआत करनी होती है। इसको देखते हुए विभाग में व्यावसायिक एवं पुनर्वास इकाई की शुरुआत की जा रही है। इसमें फिजियोथेरेपी, व्यावसायिक चिकित्सा और स्पीच थेरेपी सहित कई अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

इसका मकसद नाममात्र का शुल्क लेकर सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों की कार्यात्मक स्वतंत्रता और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है। इस मौके पर मस्तिष्क पक्षाघात क्लीनिक के प्रभारी डॉ. सैयद फैसल अफाक और बाल चिकित्सा अस्थि रोग विभाग के संकाय सदस्य डॉ. सुरेश चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed