फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU: Testing will be free for the first 24 hours of admission in KGMU Trauma

KGMU : केजीएमयू ट्रॉमा में भर्ती के शुरुआती 24 घंटे तक मुफ्त होगा जांच... प्रस्ताव पर निर्णय इसी सप्ताह

Thu, 01 Jan 2026 07:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Jan 2026 07:40 PM IST
सार

केजीएमयू ट्रॉमा में भर्ती के शुरुआती 24 घंटे मरीजों को मुफ्त इलाज मिलेगा। इस दौरान उन्हें सिर्फ जांच के लिए पैसे देने होंगे। प्रस्ताव पर इसी सप्ताह निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
KGMU: Testing will be free for the first 24 hours of admission in KGMU Trauma
- फोटो : amar ujala

विस्तार

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर आने वाले मरीजों को शुरुआती 24 घंटे में मुफ्त इलाज की सुविधा है। इस दौरान मरीजों को सिर्फ जांच का शुल्क अदा करना पड़ता है। अब मरीजों की सुविधा के लिए संस्थान शुरुआती 24 घंटों के लिए मुफ्त जांच की सुविधा भी शुरू करने जा रहा है। इसके लिए कमेटी बनी हुई है जो इसी हफ्ते बैठक करके इस प्रस्ताव पर मुहर लगाएगी।

विज्ञापन


अफसरों का कहना है जनवरी के आखिर तक मुफ्त जांच की सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी। इससे गरीब मरीजों को इलाज कराने में किसी तरह की आर्थिक समस्या नहीं होगी। केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में 400 से अधिक बेड हैं। हर दिन औसतन 200 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसमें डेढ़ सौ से ज्यादा मरीजों को भर्ती किया जाता है। इन्हें भर्ती होने के 24 घंटे के भीतर मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। 
विज्ञापन


मरीजों को दवाएं भी नहीं खरीदनी पड़ती हैं। अब जांच भी निशुल्क करने की तैयारी है। ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिंह ने बताया कि कमेटी मरीजों की संख्या, जांच पर आने वाले खर्च व दूसरे संसाधनों का आकलन कर रही है। नई व्यवस्था कैसे लागू की जाए, इसका खाका तैयार किया जा रहा है। जनवरी के अंतिम सप्ताह से मरीजों को यह सुविधा मुहैया कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं जांच कमेटी में: केजीएमयू प्रशासन ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार, ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिय अग्रवाल, वित्त व आईटी विशेषज्ञों को कमेटी में शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed