फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU innovation will keep teeth safe while inserting windpipe Patent received for this innovative device

UP News: केजीएमयू का नवाचार... सांस की नली डालने में सुरक्षित रहेंगे दांत; इस अभिनव उपकरण के लिए मिला पेटेंट

Tue, 09 Sep 2025 07:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Sep 2025 07:45 AM IST
सार

केजीएमयू के डॉक्टर के नवाचार से मरीजों को राहत मिलने वाली है। अब सांस की नली डालने में दांत सुरक्षित रहेंगे। इस अभिनव उपकरण के लिए एनस्थीसिया विभाग के डॉ. तन्मय तिवारी को पेटेंट मिला है। अभी तक सांस की नली डालने के दौरान डॉक्टर के अनुभवी न होने पर मरीज के दांत टूटने का खतरा होता है। 

विज्ञापन
KGMU innovation will keep teeth safe while inserting windpipe Patent received for this innovative device
केजीएमयू।

विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में एनेस्थीसिया विभाग के शिक्षक डॉ. तन्मय तिवारी को उनके अभिनव उपकरण के लिए पेटेंट मिला है। इस उपकरण का इस्तेमाल सांस की नली डालने के दौरान जांच (लैरेंगोस्कोपी) करते समय होगा।

विज्ञापन


डॉ. तन्मय तिवारी ने बताया कि केंद्र सरकार के पेटेंट कार्यालय की ओर से उनके अविष्कार एंटी रेडियल डिविएशन डिवाइस फॉर सेफ लैरेंगोस्कोपी के लिए डिजाइन पेटेंट प्रदान किया गया है। लैरेंगोस्कोपी की प्रक्रिया के दौरान कई बार मरीज के दांत टूटने का खतरा रहता है। यह स्थिति डॉक्टर के कम अनुभवी होने पर आती है। उनको देखते हुए यह उपकरण डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन

दांत पर दबाव नहीं आएगा... मरीजों की सुरक्षा बढ़ेगी

यह उपकरण इस तरह से फिट हो जाता है कि दांत पर दबाव नहीं आता है। इससे मरीजों की सुरक्षा बढ़ती है। डॉ. तिवारी के मुताबिक डिजाइन पेटेंट प्राप्त करना गर्व का विषय है। मेरा उद्देश्य सदैव ऐसे व्यावहारिक समाधान तैयार करना रहा है, जो मरीजों की सुरक्षा को बढ़ाए और परिणामों को बेहतर बनाए। यह उपलब्धि मुझे आगे और नए नवाचार करने के लिए प्रेरित करेगी। केजीएमयू कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद और विभागाध्यक्ष प्रो. मोनिका कोहली ने उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed