फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU doctors give new lease of life to two-year-old girl whose spine was deformed by TB.

Lucknow News: दो साल की बच्ची की टीबी से टेढ़ी हुई रीढ़, केजीएमयू के डाॅक्टरों ने दी नई जिंदगी

Thu, 23 Jul 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
KGMU doctors give new lease of life to two-year-old girl whose spine was deformed by TB.
केजीएमयू में हुआ इलाज।
विज्ञापन


लखनऊ। केजीएमयू के डॉक्टरों ने महज दो वर्ष की बच्ची की रीढ़ की हड्डी की जटिल सर्जरी कर उसे नई जिंदगी दी है। बच्ची की रीढ़ की हड्डी टीबी के कारण बुरी तरह टेढ़ी हो गई थी। ऑपरेशन के जरिये रीढ़ सीधी कर स्थिर की गई। केजीएमयू का दावा है कि उत्तर प्रदेश में इतनी कम उम्र की बच्ची में इस तरह की स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी पहली बार की गई है।

लखनऊ की रहने वाली बच्ची को पहले बुखार की शिकायत हुई थी। जांच में रीढ़ की हड्डी में टीबी की पुष्टि हुई और दवाएं शुरू कर दी गईं। इसके बावजूद बीमारी बढ़ती गई। बच्ची की पीठ में तेज दर्द रहने लगा और रीढ़ तेजी से टेढ़ी होने लगी। एक सप्ताह पहले परिजन उसे केजीएमयू के हड्डी रोग विभाग लेकर पहुंचे। यहां डॉ. शाह वलीउल्लाह ने जांच के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया। ऑपरेशन के बाद बच्ची की हालत में सुधार है और डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना से मिला मुफ्त इलाज

डॉ. शाह वलीउल्लाह ने बताया कि निजी अस्पतालों में इस तरह की सर्जरी पर करीब 10 लाख रुपये खर्च होते हैं, लेकिन केजीएमयू में आयुष्मान भारत योजना के तहत पूरा इलाज और ऑपरेशन निशुल्क किया गया। सर्जरी में पीडियाट्रिक आर्थोपैडिक्स विभाग के अध्यक्ष डॉ. विकास वर्मा, डॉ. सैयद फैसल अफाक, एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. बीबी कुशवाहा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed