{"_id":"67cf473085636587ee0951e9","slug":"kgmu-doctor-and-his-friend-beaten-up-in-summit-building-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1111748-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: समिट बिल्डिंग में केजीएमयू के डॉक्टर व दोस्त को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: समिट बिल्डिंग में केजीएमयू के डॉक्टर व दोस्त को पीटा
Tue, 11 Mar 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
समिट बिल्डिंग में केजीएमयू के डॉक्टर व दोस्त को पीटा
लखनऊ। समिट बिल्डिंग में शनिवार रात बार के प्रबंधक व बाउंसर ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी केजीएमयू के डॉक्टर ऋषभ और उनके दोस्त राहुल सैनी को बुरी तरह से पीट दिया। रविवार को पीड़ित ने विभूतिखंड थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
डॉ. ऋषभ के मुताबिक शनिवार रात वह राहुल के साथ समिट बिल्डिंग की 15वीं मंजिल पर स्थित ब्लैक ब्रू बार पहुंचे थे। रात करीब 10 बजे बार में तैनात बाउंसर किसी बात पर उनसे अभद्रता करने लगा। विरोध पर बाउंसर और बार के प्रबंधक सुजीत ने डॉक्टर को पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पर राहुल को भी पीटा। इस दौरान डॉ. ऋषभ की घड़ी और चश्मा कहीं गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को बचाया। आरोपियों ने उन्हें धमकी दी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक फुटेज खंगाली जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।