{"_id":"96d19076ee77354ce84fd8a17940331b","slug":"kgmu-again-faces-oxygen-crisis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू में ऑक्सीजन के लिए तड़पे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू में ऑक्सीजन के लिए तड़पे मरीज
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 02 Oct 2014 03:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू में भर्ती मरीजों को बुधवार को फिर से ऑक्सीजन संकट का सामना करना पड़ा। ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी की तरफ से पूरी आपूर्ति न होने से वार्ड से लेकर केजीएमयू परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
पल्मोनरी मेडिसिन, गांधी वार्ड और ट्रॉमा सेंटर में ऑक्सीजन सप्लाई होने में दिक्कत हुई तो कई सिलेंडर दिनभर खाली पड़े रहे। आननफानन में कंपनी ने दूसरी कंपनी से सिलेंडर की व्यवस्था कराई तब स्थिति नियंत्रण में आ सकी।
विज्ञापन
इसके बावजूद केजीएमयू के अधिकारी ऑक्सीजन संकट को लेकर परेशान रहे। ऑक्सीजन संकट के चलते पल्मोनरी वार्ड में हाहाकार मचा रहा। जैसे ही ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंच रहा था, उसे पाने के लिए तीमारदारों में होड़ मच जाती थी।
विज्ञापन
गांधी वार्ड और बाल रोग वार्ड में भर्ती कई मरीजों के तीमारदार खुद ही ऑक्सीजन सप्लाई सेंटर पहुंचे और जैसे-तैसे बेड साइड सिलेंडर की व्यवस्था की।
सिलेंडर की कमी की जानकारी अधिकारियों को मिली तो ऑक्सीजन आपूर्ति कराने वाली कंपनी के अधिकारियों को बुलाया गया।
पता चला कि ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाली कंपनी सेंचुरी के ऑक्सीजन प्लांट में कुछ गड़बड़ी हो गई है। आलम ये था कि दोपहर दो बजे तक सिर्फ पांच जंबो सिलेंडर रह गए थे।
चालीस से अधिक सिलेंडर वार्ड के बाहर खाली पड़े थे। यही हाल गांधी वार्ड और बाल रोग वार्ड का रहा। यहां भी दिनभर में 12 सिलेंडर ही मिले, जिनमें पांच खाली हो गए।