{"_id":"65a435699d678522f7022176","slug":"key-of-canal-head-gate-stolen-miner-blown-away-crop-submerged-raebareli-news-c-101-1-slko1032-9454-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नहर हेड के गेट की चाभी चोरी, माइनर उफनाई, फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नहर हेड के गेट की चाभी चोरी, माइनर उफनाई, फसल जलमग्न
Mon, 15 Jan 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र से होकर निकली साईपुर माइनर के हेड पर पानी रोकने और छोड़ने वाले गेट की चाभी चोरी होने से माइनर उफना गई। इससे आसपास खेतों में गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। सूचना के बाद सिंचाई विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया। डलमऊ पंप कैनाल का पानी कम कराया गया, तो साईपुर माइनर का पानी थमा।
डलमऊ पंप कैनाल से जुड़ी साईपुर माइनर में तीन दिन से पानी चल रहा था। इस माइनर के हेड पर पानी छोड़ने और बंद करने के लिए गेट लगा है। गेट खोलने के लिए चाभी है, जिसे चोर चुरा गए। किसान हेड से पानी रोकने गए तो चाभी गायब थी। लगातार पानी जाने से कूड़पर गांव के पास पटरी उफनाकर पानी खेतों में भरने लगा।
सुबह जब लोग खेत की तरफ गए तो करीब 150 बीघा फसल जलमग्न थी। किसान राजेंद्र त्रिपाठी, राजकुमार, राधेश्याम, पंकज, शिव सहाय, रामजी, राकेश त्रिपाठी ने बताया कि चाभी चोरी होने की सूचना शनिवार को ही सिंचाई विभाग के अवर अभियंता से की गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
यही वजह है कि पटरी उफनाकर पानी खेतों में भर गया। राकेश, रामखेलावन, रामदीन, बहादुर, राकेश यादव, शिव बहादुर, फूलचंद ने बताया कि कूड़पुर, टांघन, कुम्हारन का पुरवा, परसन का पुरवा गांव के किसानों के खेतों में बोई फसल जलमग्न हुई है। सहायक अभियंता शिवशंकर ने बताया कि डलमऊ पंप कैनाल का पानी कम करा दिया गया है। दूसरी चाभी लगवाकर गेट बंद कराया जाएगा।