{"_id":"5c061645bdec2241bd3dc7ce","slug":"keshav-prasad-maurya-speaks-on-bulandshahar-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर हिंसा: योगी के मंत्री ने बताया विहिप की साजिश, भाजपा बोली-अभी ये कहना जल्दबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर हिंसा: योगी के मंत्री ने बताया विहिप की साजिश, भाजपा बोली-अभी ये कहना जल्दबाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ओमप्रकाश राजभर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुलंदशहर में हुई हिंसा को लेकर हिंदूवादी संगठनों पर निशाना साधा है, जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस मामले में किसी संगठन को दोषी ठहराना अभी जल्दबाजी है।
विज्ञापन
राजभर ने कहा कि बुलंदशहर में हिंसा विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लोगों की साजिश है। यहां तक कि पुलिस ने भी कई भाजपा नेताओं के नाम लिए हैं। उन्होंने कहा कि आखिर मुस्लिम इज्तिमा के दिन ही क्यों यह घटना हुई? ये हिंदू संगठनों की अशांति फैलाने की साजिश है।
विज्ञापन
Uttar Pradesh Minister OP Rajbhar: This is a pre planned conspiracy by VHP, Bajrang Dal and RSS, now police is even naming some BJP members. Why protest happened on same day as Muslim Ijtema event? It was an attempt to disturb peace #Bulandshahr pic.twitter.com/smOFRWnGad
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) December 4, 2018
वहीं, एबीपी न्यूज से बातचीत में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, कि मामले में किसी हिंदू संगठन का नाम लेना अभी जल्दबाजी होगी। मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने तक किसी परिणाम तक पहुंचना सही नहीं है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि बुलंदशहर की स्याना तहसील में सोमवार की सुबह गोवंश हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ की पुलिस से हिंसक भिड़ंत हो गई थी। इसमें इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और एक युवक सुमित की मौत हो गई थी।
मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जा चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिन में रिपोर्ट मांगी है।