फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   keshav maurya says mahendra nath will make BJP strong in Uttar Pradesh.

महेंद्र नाथ को यूपी की राजनीति का लंबा अनुभव, अध्यक्ष बनने से पार्टी को मिलेगी मजबूती: केशव मौर्य

Thu, 31 Aug 2017 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 31 Aug 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
keshav maurya says mahendra nath will make BJP strong in Uttar Pradesh.
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय के नेतृत्व में भाजपा को प्रदेश में मजबूती मिलेगी। बृहस्पतिवार को नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद मौर्य ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि कंधे से कंधा मिलाकर पांडेय के साथ चलेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के कामकाज और उपलब्धियों से जनता में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांडेय का प्रदेश की राजनीति में लंबा अनुभव हैं। उन्होंने उनके कार्यकाल के दौरान कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आम जनता की ओर से मिले सहयोग व समर्थन के लिए आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जारी रहेगा भाजपा का विजय रथ

keshav maurya says mahendra nath will make BJP strong in Uttar Pradesh.
ओम माथुर - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद ओमप्रकाश माथुर ने कहा कि महेन्द्रनाथ पांडेय के नेतृत्व में भाजपा का विजय अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पांडेय को सत्ता और संगठन का लंबा अनुभव है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने भी पांडेय को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर शुभकामना देते हुए कहा कि पांडेय के नेतृत्व में संगठन नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, सलिल विश्नोई, विद्यासागर सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, अनूप गुप्ता, सुभाष यदुवंश, आलोक अवस्थी, नवीन श्रीवास्तव, तरुणकांत, राकेश त्रिपाठी, मनीष शुक्ला, शैलभमणि त्रिपाठी, डॉ. मनोज मिश्रा, मनीष दीक्षित आदि ने भी खुशी जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed