फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Keshav Maurya inaugurated 32 development projects in Mohanlalganj area.

Lucknow News: मोहनलालगंज क्षेत्र में केशव मौर्य ने 32 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Mon, 25 May 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Keshav Maurya inaugurated 32 development projects in Mohanlalganj area.
योजनाओं का शुभारंभ करते डिप्टी सीएम केशव मौर्य।
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांव, गरीब, किसान और आमजन को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सड़क, पेयजल, स्वच्छता और बुनियादी ढांचे के विकास से ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। वह रविवार को मोहनलालगंज क्षेत्र के एक रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार 32 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ग्रामीण विकास को नई गति देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार विकास और सुशासन के संकल्प को धरातल पर उतार रही है और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

लोकार्पित परियोजनाओं में सीसी रोड, खड़ंजा निर्माण व मरम्मत, इंटरलॉकिंग, नाला-नाली निर्माण, आरओ वाटर प्लांट स्थापना, तालाब निर्माण तथा पंचायत भवनों के मरम्मत कार्य शामिल हैं। इन कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन, स्वच्छता और पेयजल की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा डलौना में चंदा ताली तालाब निर्माण, उतरावां और कुशमौरा में आरओ वाटर प्लांट स्थापना तथा विकास खंड मोहनलालगंज परिसर के भवनों की मरम्मत और पुताई कार्य का भी लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed