{"_id":"6158a4548ebc3e61e84dd686","slug":"kerala-governor-arif-mohammad-khan-statement-on-ias-officer-iftikharuddin-about-conversion","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शोहरत पाने के लिए हो रहे धर्मांतरण जैसे काम, केरल के राज्यपाल बोले-सरकार करे कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शोहरत पाने के लिए हो रहे धर्मांतरण जैसे काम, केरल के राज्यपाल बोले-सरकार करे कड़ी कार्रवाई
Sat, 02 Oct 2021 11:56 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:56 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने कहा कि समाज में कुछ तत्व सिर्फ शोहरत हासिल करने के लिए धर्मांतरण जैसे कार्यों को अंजाम देते हैं। ऐसे में सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
केरल क राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि धर्मांतरण जैसे काम लोग शोहरत पाने की खातिर करते हैं। समाज में तरह-तरह के लोग हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि यदि कहीं कानून के खिलाफ कोई काम हो रहा है तो उसका संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई की जाए।
आईएएस अफसर इफ्तेखारुद्दीन के वायरल वीडियो पर उन्होंने कहा यह गलत है। ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा नेता सुधीर कुमार सिंह सिद्धू के सत्यप्रेमीनगर स्थित आवास पर शनिवार को पहुंचे आरिफ मोहम्मद ने कहा कि समाज में कुछ तत्व सिर्फ शोहरत हासिल करने के लिए धर्मांतरण जैसे कार्यों को अंजाम देते हैं।
ऐसे में सरकार को चाहिए कि यदि कहीं कानून के खिलाफ कोई काम किया जा रहा है तो संज्ञान लें और कड़ी कार्रवाई करें। एक सवाल के जवाब में आरिफ ने कहा कि आईएएस अफसर के घर का जो वीडियो वायरल हुआ है वह पूरी तरह गलत है। सिविल सर्विस रूल के खिलाफ है।
विज्ञापन
विधि व्यवस्था के विपरीत काम करने का किसी को कोई अधिकार नहीं है। जांच करवाकर उस पर कार्रवाई हो। बेबाक टिप्पणी के लिए मशहूर आरिफ मोहम्मद जिले के कई कार्यक्रमों में शरीक हुए। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने देवा में हाजी वारिस अली शाह की मजार पर चादर चढ़ाई व गांधी जयंती के कार्यक्रम में भाग लिया।