फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kejriwal is afraid of modi

केजरीवाल को डर, मोदी न चुरा लें उनकी भीड़!

Mon, 24 Feb 2014 10:20 PM IST
प्रदीप अवस्थी/अमर उजाला, इटावा
प्रदीप अवस्थी/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 24 Feb 2014 10:20 PM IST
विज्ञापन
kejriwal is afraid of modi

प्रदेश के हर जिले में समर्थकों से सीधे रूबरू होने के लिए अरविंद केजरीवाल अब रोड शो का सहारा लेंगे।

विज्ञापन


कानपुर में दो मार्च को होने वाली रैली में भी वो दिल्ली से कानपुर रोड शो करते हुए आ सकते हैं। इसका खाका तैयार कर लिया गया है।

बस इसे अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। इसके बाद केजरीवाल की जहां-जहां रैली होगी वे एक दिन पहले सड़क मार्ग के जरिए लोगों से रूबरू होते हुए रैली स्थल तक पहुंचेंगे।

रात में वे रैली स्थल वाले जिले के नजदीक ही किसी शहर में ठहरेंगे।

पूरी तरह से चुनावी मूड में केजरी

kejriwal is afraid of modi

लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली की कुर्सी त्यागने वाले आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल अब पूरी तरह से चुनावी मूड में आ गए हैं।

सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की तरह उनकी निगाह भी उत्तर प्रदेश की जनता पर टिकी है।

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी दो मार्च को जब लखनऊ की जनता के सामने गरज रहे होंगे, ठीक उसी दिन कानपुर में रैली के जरिए केजरीवाल यूपी की जनता के सामने अपना दम पेश करेंगे।

ये प्रयोग सफल रहा तो उत्तर प्रदेश में होने वाली अन्य रैलियों में भी इसे लागू किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए है मोदी का डर

मोदी की रैली की वजह से कहीं लोगों का टोटा न हो जाए, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए पार्टी के अंदर कई तरह की रणनीति बन रही है।

इसी रणनीति का एक हिस्सा ये है कि अरविंद केजरीवाल सड़क मार्ग के जरिए ही दिल्ली से कानपुर तक पहुंचें।

उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों का काफिला भी चले। सपा की ‘साइकिल यात्रा’ और भाजपा की ‘मोदी संदेश यात्रा’ की तर्ज पर वे भी हर जिले में जनता से मुखातिब होते हुए आगे बढ़ें।

इससे एक ही दिन में वे कई जिले की जनता अथवा अपने समर्थकों से रूबरू हो सकते हैं। इसका फायदा अगले दिन दो मार्च को कानपुर में होने वाली रैली में मिल सकता है।

विज्ञापन

समर्थकों की मांग पर विचार

kejriwal is afraid of modi

उत्तर प्रदेश में पार्टी की अवध जोन की संयोजक और पार्टी प्रवक्ता अरुणा सिंह का कहना है कि रोड शो करने की समर्थकों की मांग पर विचार किया गया है।

दिल्ली में वरिष्ठ नेता इस पर मंथन कर रहे हैं। यदि रोड शो हुआ तो अरविंद केजरीवाल वरिष्ठ नेताओं के साथ काफिला लेकर चलेंगे।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्यक्षेत्र में जिन जिलों से वे निकलेंगे, बड़ी संख्या में समर्थकों को भी काफिले में शामिल करने की योजना है।

दिन के समय शहरी क्षेत्रों में लगने वाले जाम की समस्या पर भी मंथन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed