{"_id":"6880a0e65e7ce6ab27078139","slug":"kawad-yatra-a-confluence-of-devotion-and-fashion-in-kawad-yatra-2025-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kawad Yatra: कांवड़ यात्रा में भक्ति व फैशन का संगम... खास ड्रेस पैकेज पसंद कर रहे हैं कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kawad Yatra: कांवड़ यात्रा में भक्ति व फैशन का संगम... खास ड्रेस पैकेज पसंद कर रहे हैं कांवड़िये
Wed, 23 Jul 2025 02:14 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:14 PM IST
सार
कांवड़ियों के गेटअप के लिए एक खास ड्रेस पैकेज उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत एक हजार है जो कि ज्वेलरी और अन्य आभूषण के साथ बढ़ती जाती है।
विज्ञापन
कांवड़ियों के पहनावे में काफी बदलाव आया है।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भगवान शिव के प्रति अट्ट आस्था की प्रतीक कांवड़ यात्रा हर साल लाखों शिव भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यह सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या और भक्ति का एक अनूठा संगम भी है।
विज्ञापन
बदलते दौर के साथ कांवड़ियों के पहनावे में भी काफी बदलाव आया है। बाजारों में तरह-तरह की शर्ट के साथ ज्वेलरी भी मौजूद है। कांवड़ियों के गेटअप के लिए एक खास ड्रेस पैकेज उपलब्ध है। हाल के वर्षों में इस यात्रा के दौरान ड्रेस पैकेज का चलन तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'क्यों खड़े हो...', सिर्फ इतना ही पूछने पर होटल कर्मी की हत्या; प्रॉपर्टी डीलर ने महिला दोस्त संग मार डाला
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: सरकारी कर्मचारियों को 25 लाख का लोन, महिलाओं को स्टांप में बड़ी छूट; पढ़िए योगी कैबिनेट के बड़े फैसले
अब कांवड़िये सिर्फ पारंपरिक भगवा वस्त्र नहीं, बल्कि ड्रेस पैकेज को तरजीह दे रहे हैं। इसमें माला, अंगूठी और कड़ा आदि शामिल है। इसकी शुरुआती कीमत एक हजार है। ज्वेलरी और अन्य आभूषण के हिसाब से कीमत बढ़ती जाती है।
सोशल मीडिया से बढ़ा ट्रेंड निशातगंज स्थित कांवड़ियों के ड्रेस पैकेज दुकान के मालिक शानू बताते हैं कि कुछ वर्षों में ड्रेस पैकेज का चलन काफी बढ़ा है। इसकी वजह सोशल मीडिया है। भक्त कांवड़ यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब साझा कर रहे हैं। ऐसे में जो सोशल मीडिया पर चलन में होता है उसी तरफ युवा झुक जाते हैं। अब ड्रेस पैकेज एक तरह का ट्रेंड बन गया है। ड्रेस पैकेज की शुरुआती कीमत एक हजार है, लेकिन अलग-अलग आभूषण और वस्त्रों को खरीदते हैं तो 1,500 रुपये तक कीमत है।
एक ड्रेस पैकेज में आभूषण और वस्त्र
कड़ा, गमछा, अंगूठी, रुद्राक्ष माला, महाकाल की पैंट, महाकाल ब्रेसलेट, भोलेनाथ प्रिंट की शर्ट।
ड्रेस पैकेज के आभूषण-वस्त्रों की शुरुआती कीमत
| भोलेनाथ की प्रिंट की शर्ट | 150 रुपये |
| गमछा | 150 रुपये |
| अंगूठी | 200 रुपये |
| रुद्राक्ष माला | 300 रुपये |
| कड़ा | 200 रुपये |
| हाफ पैंट | 200 रुपये |
| फुल पैंट | 300 रुपये |
| महाकाल ब्रेसलेट | 50 रुपये |